लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हिरासत से रिहा हुए राहुल:पहले मार्च, फिर 8 घंटे का धरना; सुबह से लेकर रात तक प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ? – Rahul Priyanka Gandhi Protest At Akashvani Bhavan, India Bloc Leaders Detained

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली में मंगलवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन उस वक्त अचानक नया मोड़ ले गया, जब राहुल गांधी बैरिकेड पार कर आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंच गए। इसके बाद कई घंटे तक परिसर में धरना और पुलिस के साथ बातचीत चलती रही। आखिरकार रात करीब 8:10 बजे दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया। जानिए सुबह से रात तक क्या-क्या हुआ…

दोपहर करीब 12 बजे: बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी

इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। मार्च को रोकने के बाद राहुल गांधी नीति आयोग कार्यालय के पास एक बैरिकेड पर चढ़ गए। उन्होंने हाथ में तिरंगा लहराया और वहां मौजूद कैमरों के सामने इसे दिखाया। इसके बाद राहुल गांधी नीचे उतरे। पुलिस ने सड़क पर बैठे विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।

12:20 बजे: अचानक आकाशवाणी भवन की ओर बढ़े राहुल

राहुल गांधी को अभी बस में नहीं बैठाया गया था। उन्होंने बस के अंदर बैठी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा से बातचीत की। इसके बाद वह अचानक आकाशवाणी भवन के रिसेप्शन गेट की तरफ बढ़ गए। करीब 12:20 बजे राहुल गांधी गेट नंबर-3 के पास पहुंचे। उनके इस कदम से कई विपक्षी सांसद भी हैरान रह गए। तब तक प्रदर्शन का मुख्य केंद्र संसद मार्ग ही था।

आकाशवाणी भवन के रिसेप्शन गेट पर मौजूद कर्मचारियों ने राहुल गांधी को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान वहां तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद राहुल गांधी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ अंदर चले गए। कुछ ही देर में प्रदर्शन का पूरा केंद्र आकाशवाणी भवन परिसर बन गया।

12:30 बजे: बस से उतरीं प्रियंका गांधी

करीब 12:30 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा भी बस से उतरकर आकाशवाणी भवन के गेट की ओर पहुंचीं। वह अपने भाई राहुल गांधी के साथ शामिल हो गईं। दोनों गेट नंबर-4 के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गए। उन्हें देखने के लिए आकाशवाणी भवन के कर्मचारी भी बाहर आ गए।

12:45 बजे: कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे

राहुल गांधी के आकाशवाणी भवन में पहुंचने के बाद कांग्रेस के कई नेता भी वहां पहुंचने लगे। करीब 12:45 बजे कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा गेट पर पहुंचे। दोनों ने अंदर जाने की अनुमति मांगी। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। बातचीत के बाद नेताओं को परिसर में प्रवेश की अनुमति मिल गई। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे, दीपेंद्र हुड्डा, चरणजीत सिंह चन्नी और सेवा दल प्रमुख श्रीनिवास बीवी भी वहां मौजूद रहे। जिन विपक्षी नेताओं को पुलिस ने बसों में बैठाकर हिरासत में लिया था, उनमें से कुछ को बाद में छोड़ दिया गया। सीपीआई(एम) सांसद जॉन ब्रिटास समेत कई नेता दोबारा प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद आकाशवाणी भवन परिसर में प्रदर्शन दोपहर से आगे भी जारी रहा।

दोपहर बाद: पेड़ के नीचे धरना

आकाशवाणी भवन परिसर में पेड़ के नीचे चटाइयां बिछाई गईं। राहुल गांधी और अन्य नेता वहीं बैठ गए। राहुल गांधी ज्यादातर समय बैठे रहे, जबकि प्रियंका गांधी पुलिस अधिकारियों से बातचीत करती रहीं। प्रदर्शन कर रहे नेताओं के लिए पानी और खाने-पीने का सामान भी पहुंचाया गया। 

करीब 2:30 बजे: राहुल गांधी ने मीडिया से बात की

करीब 2:30 बजे पत्रकारों ने ग्रिल के पास से राहुल गांधी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा की बातों की परवाह नहीं है और वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए यहां खड़े हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए भी आरोप लगाए।  उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आवाज का अपमान किया गया है। राहुल ने कहा कि वे चुनाव आयोग से मिलकर सिर्फ यह कहना चाहते हैं कि आपने वोट चोरी की है। समय बीतने के साथ आकाशवाणी भवन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए। अंदर बैठे राहुल गांधी और अन्य नेताओं का धरना जारी रहा।

करीब 4:30 बजे: राहुल का रुख साफ

करीब दो घंटे बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर पत्रकारों से बात की। उन्होंने साफ किया कि वह तब तक वहां से नहीं जाएंगे, जब तक चुनाव आयोग इंडिया ब्लॉक के सभी सांसदों से मुलाकात के लिए तैयार नहीं होता। 

रात 8 बजे: राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में

कई घंटे तक चला प्रदर्शन आखिरकार रात में खत्म हुआ। करीब 8 बजे दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी- प्रियंका गांधी समेत 50 सांसदों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने आकाशवाणी भवन परिसर को खाली कराया। इस तरह दोपहर में बैरिकेड पार कर आकाशवाणी भवन में दाखिल होने से शुरू हुआ राहुल गांधी का धरना करीब आठ घंटे बाद पुलिस हिरासत के साथ खत्म हुआ।

रात 10 बजे: पुलिस की हिरासत से रिहा हुए राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद

राहुल-प्रियंका गांधी समेत 50 सांसदों और करीब 250 नेताओं को किंग्सवे कैंप से रात करीब 10 बजे छोड़ा गया। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद इन नेताओं को हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द:विरद और प्रेम नारायण ‘पंकिल’ की कविता- मुझको छोड़ो मनमीत नहीं – Aaj Ka Shabd Virad Prem Narayan Pankil Ki Kavita Mujhko Chhodo Manmeet

महाराष्ट्र:नागपुर में नौ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या की – Maharashtra Nagpur Man Betaen To Death By Mob After Assaults Of Minor Girl

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान:चार साल बाद भुवनेश्वर की वापसी, श्रेयस कप्तान; पंत की फिटनेस पर नजर – India And India A Squads For New Zealand Tour Announced Know Details

चुनाव आयोग की सफाई:शाम 4 बजे तक किसी दल ने नहीं मांगा था मिलने का समय; 240 सांसदों के प्रस्ताव पर क्या कहा? – Election Commission Clarifies Meeting Request From Rahul Gandhi-led Mps

भूकंप:उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस हुए झटके, 4.9 रही तीव्रता, चमोली में था केंद्र – Earthquake Tremors Felt In Delhi Ncr On Tuesday

भारत की लगातार 10वें टी20 मैच में जीत:अय्यर का इस प्रारुप में पहला शतक, नमन धीर का शानदार डेब्यू; मैच रिपोर्ट – Ind Vs Wi 1st T20 2026 Innings Analysis India Vs West Indies Key Highlights And Turning Points News In Hindi

Leave a Comment