उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड में गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 दर्ज की गई। जिसका केंद्र उत्तराखंड के चमोली जिले में जमीन की सतह से 13 किलोमीटर गहराई में था। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:24 बजे बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी, खटीमा, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बदरीनाथ में भूकंप के झटके महसूस हुए।
