लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में फेल हुई वीर पहाड़िया की ‘प्रेम कीटाणु’, कमाई में 80% की गिरावट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ गांधी जयंती के मौके पर यानी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पा रही है.

फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है. फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है. ये मंडे टेस्ट में भी फेल हो गई है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले सोमवार यानी चौथे दिन कितनी कमाई की.

पहले सोमवार को कमाए सिर्फ 10 लाख रुपये 

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘प्रेम कीटाणु’ ने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 10 लाख रुपये की कमाई की है. फिल्म के 685 शोज थे और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 7% रही. इसके साथ ही भारत में फिल्म की चार दिनों की नेट कमाई 1.21 करोड़ रुपये हो गई है.

पहले दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन 33 लाख और तीसरे दिन 28 लाख रुपये कमाए. यानी वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली.

मंडे को 80% गिर गई फिल्म की कमाई

‘प्रेम कीटाणु’ की सोमवार की कमाई पहले दिन के मुकाबले करीब 80% गिर गई. आमतौर पर किसी फिल्म को सोमवार टेस्ट पास करने के लिए पहले दिन की कमाई के मुकाबले 40% से कम गिरावट दर्ज करनी होती है. ऐसे में ‘प्रेम कीटाणु’ सोमवार टेस्ट में बुरी तरह फेल होती नजर आ रही है. फिल्म का बजट करीब 20 से 25 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि चार दिनों में इसकी कमाई सिर्फ 1.21 करोड़ रुपये हुई है.

‘प्रेम कीटाणु’ के बारे में जानिए

‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया और आफिया सईद के अलावा अपारशक्ति खुराना, निखिल विजय और राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की हैं. फिल्म को गौरव वर्मा ने अवनिका फिल्म्स, भावना स्टूडियोज और फार्स फिल्म के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment