लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नाइजीरिया में क्रैश हुआ मिलिट्री एयरक्राफ्ट, 32 लोगों की मौत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नाइजीरिया के दक्षिणी हिस्से में एक बड़ा विमान हादसा हो गया. सोमवार (5 अक्तूबर) को हुए प्लेन क्रैश में 32 लोगों की मौत हो गई. प्लेन में 7 क्रू मेंबर और 25 यात्री सवार थे. दावा किया जा रहा है कि यह एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट था. यह हादसा ओंडो राज्य के नदी किनारे बसे इग्बोकोंडा शहर में हुआ. इस हादसे पर नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने दुख जाहिर किया है.

‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बेनिन सिटी से लागोस जा रहे नाइजीरियाई सेना के इस विमान का कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा. राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि कोई भी नहीं बचा. उन्होंने हादसे पर दुख जाहिर किया और विमान में सवार लोगों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं.

टिनुबू ने एयरफोर्स को क्या दिया निर्देश

टिनुबू ने हादसे पर कहा, ‘एयर स्टाफ के प्रमुख ने मुझे जानकारी दी है और मैंने नाइजीरियाई वायु सेना को निर्देश दिया है कि वे दुर्घटना के कारणों की तुरंत जांच शुरू करें, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.’

विमान का अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूटा कनेक्शन

‘मिनिस्टर ऑफ एविएशन एंड एयरस्पेस डेवलपमेंट’ फेस्टस केयामो ने बताया कि एयरफोर्स का ATR-42 प्लेन बेनिन सिटी से लागोस के लिए एक मिशन पर था, तभी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स का उससे संपर्क टूट गया. यह दुर्घटना हाल के वर्षों में नाइजीरिया में हुई सबसे घातक हवाई दुर्घटनाओं में से एक है.

हादसे के बाद विमान का मलबा तटीय शहर इग्बोकोडा के पास मिला. मलबे की लोकेशन पता चलते ही रेस्क्यू टीम वहां पहुंच गई. हालांकि किसी को बचाया नहीं जा सका. प्लेन क्रैश के वक्त स्थानीय लोगों ने अजीब तरह की आवाज सुनी. इसके बाद प्लेन को पेड़ों के ऊपर से नीचे की ओर आते देखा गया.

यह भी पढ़ें : लंदन-शिकागो फ्लाइट मिनटों के अंदर 9 हजार फीट नीचे आई, इमरजेंसी का अलर्ट

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment