लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आईआईटी में बेटियों का दबदबा:छह साल बाद आंकड़ा 20% पार, किस आईआईटी में सबसे ज्यादा लड़कियों ने लिया दाखिला? – Iit Admissions 2026 Female Students Cross 20 Pratishat Mark Check Iit-wise Admission Data And Jee Advanced Sta

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

 सरकार को इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थानों में बेटियों की हिस्सेदारी 20 फीसदी पहुंचाने के लक्ष्य को छह साल बाद सफलता मिली है। आईआईटी और एनआईटी में बीटेक पाठ्यक्रमों में बेटियों की संख्या बढ़ाने के लिए 2017-18 में 20 फीसदी अतिरिक्त सीट दी गई थी। अब आईआईटी में यह आंकड़ा 20.22 फीसदी जबकि एनआईटी में यह आंकड़ा 30 फीसदी तक पहुंच गया है। इस साल बेटियों ने सबसे अधिक भरोसा आईआईटी तिरुपति और आईआईटी मद्रास पर जताया है। तिरुपति में 21.26 फीसदी तो आईआईटी मद्रास में 21.12 फीसदी बेटियों ने दाखिला लिया है।

सभी 23 आईआईटी द्वारा तैयार जेईई एडवांस्ड 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, आईआईटी और एनआईटी में बेटियों का आंकड़ा बढ़ रहा है। प्रीमियम इंजीनियरिंग संस्थानों में बेटियों का भरोसा बढ़ा है। 2019 से साल दर साल बेटियों की अतिरिक्त सीट बढ़ाने पर काम हुआ था। इसका असर अब दिखने लगा है। इस साल आईआईटी में कुल 18,861 सीटों पर दाखिला हुआ है। जबकि बेटियों ने 3814 सीटों पर दाखिला लिया है। इसमें से आईआईटी बॉम्बे में 19.77 फीसदी, आईआईटी दिल्ली व आईआईटी इंदौर में 20.54 फीसदी, आईआईटी मद्रास में 21.12, आईआईटी तिरुपति में 21.26 फीसदी, आईआईटी कानपुर में 20.39, आईआईटी रुड़की में 20.63 फीसदी, आईआईटी गुवाहाटी में 20.35 फीसदी जबकि आईआईटी खड़गपुर में 19.31, आईआईटी जम्मू, जोधपुर, पलक्कड़ व गोवा में 20 फीसदी, आईआईटी मंडी में 20.12, आईआईटी रोपड़ में 20.20, आईआईटी बनारस में 20.06 फीसदी बेटियों ने दाखिला लिया है।

37 बेटियों ने जेंडर-न्यूट्रल पूल में सीट हासिल की

आईआईटी में दाखिले की कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच 37 महिला उम्मीदवारों ने (जेंडर-न्यूट्रल पूल) के तहत सीटें हासिल की हैं। इसका अर्थ है कि इन 37 बेटियों ने सामान्य श्रेणी के तहत अतिरिक्त सुपर न्यूमेरी सीट की बजाय सामान्य सीटों पर सफलता हासिल की है। बेटियों की अतिरिक्त आरक्षित सीटों पर इस साल 3,814 यानी 20.22 फीसदी दाखिले हुए हैं।

छह साल में बेटियों की हिस्सेदारी बढ़ी

छह साल में जेईई-एडवांस्ड 2026 में सबसे अधिक बेटियों ने क्वालिफाई किया है। यानी क्वालिफाई करने वाले प्रति पांच लड़कों पर एक बेटी है। इस प्रकार पिछले साल की तुलना में बेटियों की सफलता दर 21.7 फीसदी से बढ़कर 23.4 फीसदी पार कर गई है। दरअसल, जेईई एडवांस्ड के लिए 43,112 बेटियों ने पंजीकरण तो 40,562 ने परीक्षा दी। इसमें से 10,107 ने क्वालिफाई किया है। हर चार बेटियों में से एक ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रेजीनगर उपचुनाव:मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद पुलिस की कार्रवाई, हिरासत में लिए गए एजेयूपी विधायक हुमायूं कबीर – Rejinagar By Election Murshidabad Police Take Action During Voting Mla Humayun Kabir Detained

द बोनस मार्केट अपडेट:सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 22,550 के पार, जानिए बाजार का पूरा हाल – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

उत्तराखंड:प्रदेश के करीब 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का 5900 करोड़ का दावा खारिज – Uttarakhand Electricity Regulatory Commission Rejects Upcl 5,900 Crore Claim Consumers Get Relief

15 सेकंड की रील का बड़ा सियासी असर!:पंजाब में डिजिटल चुनावी जंग तेज, जिसे एल्गोरिदम दिखाएगा, वही दिखेगा – Election Atmosphere In Punjab Already Started Building Up Mobile Screens Ahead Of 2027 Assembly Election

महिला पत्रकार उत्पीड़न मामला:एसीपी विवेक भगत को एडिशनल डीसीपी का चार्ज देने का फैसला टला, खुद की थी ये मांग – Case Of Harassment Of A Female Journalist Decision To Assign Additional Dcp Charge To Acp Vivek Bhagat Deferre

सरकारी नौकरी:इन भर्तियों की अंतिम तिथि आज, 10500 से अधिक रिक्तियां, पुलिस-यूपीएससी समेत कई विभागों में मौके – Government Jobs: 5 Sarkari Naukri Closing On Oct 6 2026, Mp Police, Upsc, Gsrtc, Ibps, Jmi; Check Details Here

Leave a Comment