लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

स्टार्टअप:लैपटॉप चार्जिंग की टेंशन से निकला ‘पावर’ आइडिया, उत्तराखंड के युवाओं ने बना दिया खास बैग – Laptop Charging Powerbag Invented By Uttarakhand Kotdwar Two Youths Throw Startup

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुश्किलों से घबराने की बजाय उनका समाधान निकालना ही असली हुनर है। कोटद्वार के दो युवा जब कॉलेज प्रोजेक्ट के दौरान लैपटॉप चार्जिंग की समस्या से जूझे तो उन्होंने ऐसी राह निकाली, जिसने उनके विचार को स्टार्टअप में बदल दिया। दोनों ने मिलकर स्मार्ट चार्जिंग लैपटॉप बैग (पावरबैग) तैयार किया, जो यात्रा के दौरान लैपटॉप और मोबाइल चार्ज करने की सुपरफास्ट सुविधा देता है।


प्राणवीर सिंह प्रौद्योगिकी संस्थान (पीएसआईटी) कानपुर में बीटेक कंप्यूटर साइंस (एआई) के चौथे वर्ष की छात्रा श्रुति गुप्ता और पीएसआईटी कानपुर से ही बीबीए पूरा करने वाले ध्रुव अग्रवाल ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर एडास पावर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत इस चार्जिंग बैग को विकसित किया। ध्रुव ने बताया कि जब वह बीबीए के दूसरे वर्ष में थे, तब कॉलेज प्रोजेक्ट के दौरान काम करने की जगह पर पावर प्वाइंट नहीं होने से लैपटॉप चार्जिंग की समस्या के कारण उनका प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हो पा रहा था। तब उन्हें लगा कि मोबाइल तो पावरबैंक से आसानी से चार्ज होता है, लेकिन लैपटॉप को चार्ज करने के लिए कोई साधन नहीं है।

इसी समस्या से ऐसा इनोवेशन करने का विचार आया, जो यात्रा के दौरान लैपटॉप और मोबाइल को चार्ज करने में मदद कर सके। इसे तैयार करने में करीब नौ महीने का समय लगा और करीब ढाई लाख रुपये खर्च हुए। इसी विचार पर काम करते हुए उन्होंने पावरबैग विकसित किया। जल्द ही यह बाजार में भी उपलब्ध होगा।

देहरादून: सीएम ने आयुष व ईएसआई के 332 नव नियुक्त कर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा-समर्पण के साथ काम करें

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची से क्या बदल जाएगी मोदी कैबिनेट की सूरत? दो मंत्री देंगे इस्तीफा; आगे क्या – Up-rajya-sabha-election-bjp-candidates-hardeep-puri-bl-verma-to-resign-modi-cabinet-expansion-what-next

चाइना ओपन:दर्शक को गेंद लगने के बाद मेदवेदेव अयोग्य घोषित, जोकोविच फाइनल में पहुंचे; क्या है पूरा मामला? – Medvedev Disqualified After Hitting Spectator With Ball, Djokovic Reaches China Open Final

दिल्ली पुलिस में फेरबदल:एसीपी विवेक भगत का हुआ प्रमोशन, उपराज्यपाल ने सौंपा अतिरिक्त डीसीपी का प्रभार – Delhi Police Acp Vivek Bhagat Promoted Lieutenant Governor Assigns Additional Dcp Charge

यूपी:चुनाव से पहले सरकार ला सकती है एक और अनुपूरक बजट, दिसंबर में शीतकालीन सत्र में है तैयारी – Up: Government May Introduce Another Supplementary Budget Before Elections, Preparations Underway For Winter S

यूपी:प्रदेश में मौसम ने ली एक बार फिर करवट, हवाओं के साथ बारिश और ओले; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी – Up: Weather In The State Has Taken A Turn Once Again, With Winds Accompanied By Rain And Hail; Alert Issued Fo

भारत बनाम वेस्टइंडीज:पहले टी20 में अभिषेक-संजू करेंगे ओपनिंग या होगी वैभव की एंट्री? कोच मोर्केल ने दिया जवाब – Ind Vs Wi: Morne Morkel Speaks On Opening Pair Of Team India, Vaibhav, Abhishek And Sanju Samson Know

Leave a Comment