लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीईसी, एसआईआर और बैलेट पेपर:कांग्रेस अध्यक्ष ने याद दिलाईं तीन शर्तें, सरकार से कहा- इससे कम पर समझौता नहीं – Congress President Reiterates Three Conditions, Tells Government No Compromise On Anything Less.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को चुनावी ढांचे को लेकर पार्टी की ओर से तीन मुख्य मांगें रखी। उन्होंने कहा कि यह मांग ऐसी हैं जिन पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘पार्टी कार्यकर्ता और ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर इन मांगों के समर्थन में देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

खरगे ने क्या कहा? 

खरगे ने लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी की तीन मांगें ऐसी हैं जिन पर कोई समझौता नहीं हो सकता। पहली, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दूसरी, एसआईआर को रद्द करना, तीसरी, बैलेट पेपर से चुनाव कराना। इन तीन मुद्दों को लेकर देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता और ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी सड़कों पर हैं। देश भर में अलग-अलग जगहों पर जो भी नागरिक समाज के सदस्य और युवा संगठन इन मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं, हम उनके साथ खड़े हैं।’

महिला पत्रकारों के साथ हुई घटना पर क्या कहा? 

खरगे ने राजधानी में महिला पत्रकारों के साथ हुई कथित घटना पर भी चिंता जताई और कहा, ‘दूसरी ओर, भाजपा ने दिल्ली में महिला पत्रकारों को परेशान किया है, जो बहुत निंदनीय है। तानाशाह बहुत घबराया हुआ है। ध्यान भटकाने वाली चालों के एक और अध्याय के लिए तैयार हो जाइए।’

कांग्रेस अध्यक्ष की ये बातें 3 अक्तूबर को राजधानी में ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (आइसा) और अन्य समूहों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एसआईआर प्रक्रिया को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शनों के संदर्भ में आई हैं। जंतर-मंतर के पास हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल व प्रशांत भूषण समेत कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) नेहा यादव के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को जगह खाली करने की चेतावनी दी गई थी क्योंकि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू थी, और बात न मानने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद, खुद को पत्रकार बताने वाली तीन महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई कि प्रदर्शन स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी और यौन उत्पीड़न किया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शरत सक्सेना:अपनी शक्ल देखकर क्यों गालियां देते थे अभिनेता? खोला इंडस्ट्री और सुपरस्टार्स से जुड़ा राज – Veteran Actor Sharat Saxena Talks About His Career Struggle Movies And Film Industry

बिहार:‘दृश्यम’ देखकर रची पिता की हत्या की साजिश, सूरत से 2000 किमी आया बेटा; पत्नी को कॉल करते ही पकड़ा गया – Bihar Murder Case Son Travels From Surat To Plot Father’s Murder After Watching Drishyam

यूपी:बंदर को जिंदा निगल गया अजगर, ताज के पास फिर जो हुआ…वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे – Python Swallows Monkey At Taj’s East Gate

‘लड़कियों का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा’:एशियाड में भारतीय पहलवानों के नतीजों से संतुष्ट नहीं बृजभूषण सिंह – ‘womens Performance Was Not Good Enough’, Brij Bhushan Singh Unhappy With India’s Wrestling Show At Asiad 2026

राजस्थान:जिस घर में पति ने लगाया था फंदा, उसी बेड पर मिली पत्नी की लाश; तीन महीने में उजड़ा परिवार बेटा अनाथ – Wife’s Body Found On The Same Bed Where Her Husband Had Hanged Himself—family Devastated Within Three Months

‘रात 10 बजे के बाद क्यों बढ़ता है डर’?:महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को दिखाया आईना – Supreme Court Tough On Women Safety Holds Mirror To Delhi Police Asks Why Fear Rises Soon As It Strikes 10 Pm

Leave a Comment