लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

27 नया पैसा लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, 3 दिन फुटपाथ पर सोए, कहा- ‘यूं ही मरने के लिए पैदा नहीं हुआ’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


जावेद अख्तर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वो 4 अक्तूबर, 2026 को 81 साल के हो गए हैं. सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इसी बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी उन्हें अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है. उन्होंने जावेद अख्तर के स्ट्रगल के दिनों को याद किया है.

दरअसल, जावेद अख्तर के जन्मदिन के मौके पर शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने जावेद की यंग के दिनों की एक फोटो शेयर की है. इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने उनके स्ट्रगल के दिनों को याद किया और बताया कि वो 27 नए पैसे लेकर मुंबई आए थे और 3 दिनों तक कुछ भी नहीं खाया पीया था. उन्हें फुटपाथ पर सोना पड़ा था. 

जावेद अख्तर बोले- ‘यूं ही मरने के लिए पैदा नहीं हुआ’

शबाना आजमी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं, ‘4 अक्टूबर 1964 को एक नौजवान बॉम्बे सेंट्रल स्टेशन पहुंचा. उसकी जेब में सिर्फ 27 नये पैसे थे. लेकिन उसकी आंखों में बड़े सपने थे. जिंदगी ने उसे कई मुश्किलों का सामना करना सिखाया. वो रेलवे स्टेशन के फुटपाथ और कई स्टूडियो के कंपाउंड में सोए.’

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, दूसरे दिन तोड़े 7 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड

शबाना आगे उनके मुश्किल दिनों को याद करते हुए लिखा, ‘एक दिन आया जब उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था. वो 3 दिनों तक कुछ नहीं खाए थे. उनके शरीर पर बस फटे पुराने कपड़े बचे थे. निराशा के उस मोड़ पर, जब वो हार मान सकते थे, उन्होंने खुद से कहा…मैं यूं ही मरने के लिए पैदा नहीं हुआ था. ये दिन बदलेगा. 4 अक्टूबर, 1964 एक 19 साल का नौजवान जिसके पास लगभग एक भी पैसा नहीं था. 4 अक्टूबर 2026, कई दशकों बाद: एक ऐसी जिंदगी जिसने भारत को कुछ सबसे यादगार शब्द दिए हैं. ये कहानी है जावेद अख्तर की. कुछ सफर लगभग शून्य से शुरू होते हैं.’

जावेद अख्तर और शबाना आजमी की लव स्टोरी

जावेद अख्तर और शबाना आजमी की लव स्टोरी के बारे में बात की जाए तो शबाना उनकी दूसरी पत्नी हैं. उनसे पहले उन्होंने हनी ईरानी से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जोया और फरहान अख्तर हैं. 1972 में दोनों ने शादी की थी लेकिन 1978 में ही दोनों अलग भी हो गए थे. 1985 में उनका ऑफिशियली तलाक हो गया था. जावेद ने शबाना आजमी से दूसरी शादी 1984 में की थी. शबाना आजमी संग रिलेशनशिप में आने के दौरान जावेद शादीशुदा थे.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment