जालंधर के मिट्ठापुर से निकले परगट सिंह ने हॉकी की स्टिक थामकर भारतीय टीम की कप्तानी की। फिर पुलिस की वर्दी पहनकर पंजाब पुलिस में एसपी बने। राजनीति में उतरे तो अकाली दल के टिकट पर विधायक बने, अपनी ही पार्टी के नेतृत्व से टकराए, बाहर निकले, नवजोत सिंह सिद्धू के साथ आवाज-ए-पंजाब मंच बनाया और फिर कांग्रेस में शामिल होकर मंत्री बने।
अब कांग्रेस ने उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंप दी है। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान परगट सिंह को 2 अक्तूबर को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की जगह ली है। परगट सिंह ने 1985 की पर्थ चैंपियंस ट्रॉफी में जर्मनी के खिलाफ आखिरी छह मिनट में चार गोल किए थे।