Navratri Outfits Ideas: नवरात्रि शुरू होते ही पूजा-पाठ के साथ तैयारियों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. खासकर महिलाओं और लड़कियों के लिए हर दिन कुछ अलग पहनने का एक्साइटमेंट रहता है. लेकिन 9 दिनों तक रोज नया और स्टाइलिश आउटफिट चुनना आसान नहीं होता.
अगर आप भी इस बार नवरात्रि में ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो अपने वार्डरोब में मौजूद कपड़ों को थोड़े अलग अंदाज में स्टाइल कर सकती हैं. आइए जानते हैं 9 दिनों के लिए कुछ आसान और खूबसूरत आउटफिट आइडिया.
पहले दिन पहनें पीला रंग
नवरात्रि के पहले दिन पीले रंग का आउटफिट काफी खूबसूरत लगेगा. आप पीली साड़ी, अनारकली सूट या कुर्ती के साथ प्लाजो पहन सकती हैं. इसके साथ छोटे झुमके और हल्का मेकअप आपके लुक को सिंपल और एलिगेंट रखेगा.

दूसरे दिन ट्राई करें हरा लुक (Navratri Outfits Ideas)
दूसरे दिन हरे रंग का लहंगा या शरारा सेट पहन सकती हैं. अगर पूरा ग्रीन आउटफिट नहीं पहनना चाहतीं, तो हरे रंग की चुनरी को किसी सिंपल सूट के साथ पेयर करें. ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी इस लुक के साथ अच्छी लगेगी.

तीसरे दिन लाल रंग रहेगा परफेक्ट
नवरात्रि में लाल रंग का अपना अलग ही आकर्षण होता है. लाल साड़ी या एम्ब्रॉयडरी वाला सूट पूजा के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसके साथ गोल्डन झुमके और छोटी बिंदी लुक को और खूबसूरत बना सकती है.

चौथे दिन पहनें रॉयल ब्लू (Navratri Outfits Ideas)
अगर आप कुछ हटके ट्राई करना चाहती हैं, तो चौथे दिन रॉयल ब्लू रंग चुनें. ब्लू कुर्ती-पैंट सेट, साड़ी या लहंगा पहना जा सकता है. सिल्वर ज्वेलरी के साथ यह कॉम्बिनेशन काफी स्टाइलिश लगेगा.
पांचवें दिन पिंक आउटफिट करें ट्राई
पिंक रंग का शरारा, सूट या लहंगा नवरात्रि के लिए एक प्यारा ऑप्शन है. दिन के समय हल्का पिंक और शाम की पूजा के लिए थोड़ा डार्क शेड चुन सकती हैं. इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी रखें.
यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले चुन लें अपना डांडिया आउटफिट, इन चनिया चोली डिजाइन्स पर डालें नजर
छठे दिन पहनें ऑरेंज
ऑरेंज रंग नवरात्रि के माहौल में काफी खूबसूरत लगता है. आप ऑरेंज साड़ी को कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं या फिर ऑरेंज कुर्ती के साथ प्लाजो (Navratri Outfits Ideas) ट्राई करें. बालों में गजरा लगाने से लुक और निखर सकता है.

सातवें दिन व्हाइट लुक रखें सिंपल
सफेद रंग का आउटफिट आपको एक क्लासी और शांत लुक देगा. व्हाइट साड़ी, चिकनकारी सूट या कुर्ती-पलाजो सेट पहन सकती हैं. इसके साथ सिल्वर या पर्ल ज्वेलरी अच्छी लगेगी.
आठवें दिन ट्राई करें पर्पल
पर्पल या बैंगनी रंग का शरारा नवरात्रि के लिए एक स्टाइलिश चॉइस हो सकता है. अगर हैवी आउटफिट पसंद नहीं है, तो सिंपल पर्पल कुर्ती के साथ मैचिंग दुपट्टा कैरी करें.

नौवें दिन ट्रेडिशनल लुक को दें ट्विस्ट
नवरात्रि के आखिरी दिन आप अपना सबसे खास आउटफिट पहन सकती हैं. लहंगा-चोली, गुजराती स्टाइल चनिया चोली या साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी चुनें. चाहें तो दुपट्टे को अलग तरीके से ड्रेप करके पूरे लुक में थोड़ा मॉडर्न टच दे सकती हैं.
यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में फैशन का रखें खास ध्यान, ये छोटी-छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपका पूरा लुक
The post नवरात्रि में क्या पहनें? 9 दिन के लिए ट्राई करें ये स्टाइलिश आउट्फिट appeared first on Prabhat Khabar.
