लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ajay Devgn ने जन्मदिन पर खरीदी लग्जरी कार, कीतम जानकर हो जाएंगे हैरान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अजय देवगन अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में रहते हैं. उन्होंने 2 अप्रैल को अपने फैंस और फैमिली के साथ अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. इस खास मौके पर एक्टर ने खुद को बेहद कीमती तोहफा दिया. दरअसल, अजय ने अपने कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज V-Class को शामिल किया है. उन्होंने ब्लैक कलर की लग्जरी कार खरीदी है. NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, इस गाड़ी की कीमत 1.4 करोड़ रुपये है.

अजय देवगन का कार कलेक्शन
अजय की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में अजय अपनी नई चमचमाती कार को रिसीव करते नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर नई कार के मालिक बनने की खुशी साफ झलक रही है.

अजय के कार कलेक्शन के बारे में बात करें तो टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास 7 करोड़ की रोल्स-रॉयस कलिनन, 3 करोड़ की मर्सिडीज-मेबैक GLS600, 2 करोड़ की BMW X7 और 1.8 करोड़ की मर्सिडीज-बेंज S450 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं.

पिछली बार इस फिल्म में नजर आए अजय देवगन
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय पिछली बार फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में दिखे थे, जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन जैसे एक्टर्स नजर आए. इस फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई.

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट
फिलहाल अजय की कई फिल्में कतार में हैं. वो जल्द ही ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे. रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म का काम पोस्ट प्रोडक्शन में है. ये फिल्म 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा अजय के पास ‘गोलमाल 5’, ‘रेंजर’ और ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्में हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले अपने पीछे कितने करोड़ की दौलत छोड़ गईं, इतने देशों में था कारोबार?

पद्म विभूषण से सम्मानित, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और नेशनल अवॉर्ड तक, आशा भोसले को मिले ये अवॉर्ड्स

अक्षय कुमार ने अंधेरी का डुप्लेक्स दिया लीज पर, 1.44 लाख रुपये महीने पर हुई डील पक्की

सचिन तेंदुलकर को बेटे जैसा मानती थीं Asha Bhosle, हर खास पल में शामिल रहे, देखें तस्वीरें

Asha Bhosle Death Reaction: ‘उनकी सुरीली आवाज हमेशा अमर रहेगी’, आशा भोसले के निधन से शोक में डूबे सितारे, अक्षय-भाग्यश्री से करण जौहर तक ने दी श्रद्धांजलि

‘मेरी यात्रा पूरी हो जाएगी’, आशा भोसले के लास्ट पोस्ट ने किया भावुक, अर्जुन तेंदुलकर के शादी में दिखी थी आखिरी झलक

Leave a Comment