लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कैप्टन स्मित का सम्मान:नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित, इस्राइल की आजादी से क्या नाता? – Capt Smit Pm Netanyahu Israel Independence Day Celebratory Flame Highest Honour Pm Modi Invited To Bear News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस्राइली की आजादी के जश्न में इस वर्ष भारतीय पायलट स्मित मच्छार भी शरीक हो सकते हैं। कैप्टन स्मित के सम्मान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे इस्राइल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी को सेलिब्रेट्री फ्लेम थामने के लिए आमंत्रित करते हैं। नेतन्याहू ने अस्पताल में इलाज करा रहे भारतीय पायलट से बात भी की। इस्राइल की आजादी से जुड़े विशेष आयोजन में आम तौर पर इस्राइली नागरिक ही फ्लेम को थामने का गौरव हासिल करते हैं, लेकिन इस वर्ष नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को यह सम्मान देने का एलान किया है।

पीएम नेतन्याहू ने स्मित से फोन पर बात की?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ फोन पर हुई बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया, ‘हमले से पहले सह-पायलट प्रार्थना करना चाहता था, इसलिए सम्मान के तौर पर मैंने अपना चेहरा दूसरी तरफ कर लिया।’ हमले के खौफनाक लम्हों को याद करते हुए कैप्टन स्मित ने कहा कि चंद मिनटों के बाद उनके सिर के पिछले हिस्से पर जोरदार प्रहार हुआ। हमले का सिलसिला जारी रहा। बातचीत के दौरान पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से कहा, ‘आपका साहस और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी शांत रहने की क्षमता अद्भुत है। आपने कई जिंदगियां बचाईं… आपने दुनिया में मानवता की भावना को बचाया।

क्यों चर्चा में है स्मित का साहस?

गौरतलब है कि कैप्टन स्मित फ्लाईदुबई के उस विमान में सवार थे, जो दुबई से तेल अवीव जा रहा था। इस विमान को ओमान का सह-पायलट क्रैश कर 170 से अधिक लोगों की जान लेना चाहता था। ओमान के पायलट ने उड़ान के दौरान कॉकपिट के भीतर कैप्टन स्मित पर चाकू से जानलेवा हमला किया। भारतीय पायलट ने इस नाजुक मौके पर भी अपना हौसला नहीं गंवाया। अपनी जान की परवाह किए बिना कैप्टन स्मित ने ओमान के पायलट का मुकाबला किया। विमान में सवार यात्रियों ने कॉकपिट का दरवाजा खुलने पर ओमान के पायलट को अपने कब्जे में लिया। इसी उड़ान में यात्रा कर रहे शख्स यानिव ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए विमान को नियंत्रित करने के बाद सकुशल सऊदी अरब में लैंड कराया। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और यानिव की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आ चुकी है।


रडर टूटने के बाद हुई इमरजेंसी लैंडिग हैरान करने वाली क्यों?

गौरतलब है कि सऊदी अरब में विमान की आपातकालीन लैंडिंग के बाद विमानन विशेषज्ञों ने हैरानी भी प्रकट की। दरअसल, विमान की तेज गति के कारण उड़ान के नियंत्रण में काम आने वाले यंत्र रडर (rudder) का एक हिस्सा टूट चुका था। ऐसे हालात में विमान के क्रैश होने का खतरा होता है। विमान कंपनी- फ्लाईदुबई की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक विमान में यात्रा कर रहे चालक दल के सदस्यों ने विमान को स्थिर करने के बाद सुरक्षित लैंडिंग में मदद की। सुरक्षा कारणों से उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

दूसरे विमान से वतन भेजे गए फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार इस्राइली नागरिक

सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भारतीय कप्तान स्मित मच्छार और सह-पायलट को संयुक्त अरब अमीरात ले जाया गया। विमान में सवार अधिकांश यात्री इस्राइली थे। बुधवार को उन्हें एक अलग विमान से अपने उनके वतन भेजा गया। सकुशल घर लौटने के बाद यात्रियों के भावुक परिजनों ने नम आंखों के साथ उनका स्वागत किया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश के मंदिर में तोड़फोड़:मां दुर्गा समेत सात मूर्तियां क्षतिग्रस्त; बवाल क्यों? – Bangladesh Durga Puja Temple Idols Vandalised

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज:शाई होप ने मचाई तबाही, रोहित-ऋतुराज-केएल की मेहनत पर फिरा पानी – Ind Vs Wi: West Indies Chase Down 352 Against India For Record Odi Win

दिल्ली:इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक आज नागरिक मार्च, एसआईआर के विरोध में जुटेंगे सामाजिक कार्यकर्ता-छात्र संगठन – Citizen’s March From India Gate To Jantar Mantar Today

तीन दिन की छुट्टी:हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी; होटल से लेकर पार्किंग तक फुल – Three-day Holiday: Traffic Jams From Himachal To Uttarakhand

पाकिस्तान से सीमा पार घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध:राजनयिक प्रभारी तलब, दोबारा ऐसी घटना रोकने को कहा – India Summons Pak Cda To Protest Islamabad’s ‘facilitation’ Of Illegal Cross-border Infiltration

2021 में ममता के पैर में सच में फ्रैक्चर हुआ था?:शुभेंदु ने रिपोर्ट जारी की, टीएमसी का पलटवार; ऋतब्रत का तंज – Trinamool Questions Authenticity Of Report On Mamata Banerjee’s 2021 Injury Claim

Leave a Comment