Today Horoscope 4 October : आज 4 अक्तूबर, रविवार का दिन है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। किसी राशि के जातकों को कामकाज में सफलता और नए अवसर मिल सकते हैं, तो कुछ लोगों को धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी। वहीं, परिवार और रिश्तों के मामले में भी आज का दिन महत्वपूर्ण रह सकता है। कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन खास संकेत लेकर आया है। नौकरी, व्यापार, धन, परिवार, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कैसा रहेगा, किन मामलों में सावधानी बरतनी होगी और कहां लाभ के योग बन सकते हैं? आइए जानते हैं 4 अक्टूबर 2026 का आज का राशिफल।

2 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उम्मीदों और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पद मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को सफलता के लिए एकाग्र होकर मेहनत करनी होगी। किसी विरोधी की बातों से प्रभावित होकर खुद पर संदेह न करें। छोटी-छोटी योजनाएं आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकती हैं। व्यापार में प्रगति के अच्छे संकेत हैं, हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में थोड़ी चिंता हो सकती है।

3 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज खुद को साबित करने का जोश आपके भीतर साफ दिखाई देगा। आपकी मेहनत और मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी, जिससे सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। प्रशासनिक या राजनीतिक मामले में थोड़ी सावधानी रखना जरूरी होगा। लंबी यात्रा नए अनुभव लेकर आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर सामने आएंगे। दिन का अंतिम समय परिवार और मनोरंजन के साथ खुशी से बीत सकता है।

4 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
आज किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। कारोबार में जल्दबाजी या बड़ा जोखिम लेने से बचें और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। काम में स्पष्टता रखेंगे तो कई उलझनें आसानी से दूर हो जाएंगी। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र की कोई पुरानी परेशानी अब धीरे-धीरे सुलझ सकती है। माता-पिता के साथ समय बिताने से मन को विशेष शांति मिलेगी।

5 of 13
आज का राशिफल
– फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज आपकी नेतृत्व क्षमता खुलकर सामने आएगी। टीम के साथ मिलकर किए गए काम में सफलता मिलने के साथ सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। बच्चों की खुशी के लिए कोई उपहार या खास योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा और धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं। खोई हुई प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है और नए वाहन की खरीदारी का सपना भी पूरा होने की संभावना है।


