लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dc Vs Mi Live Score:मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका, रोहित शर्मा आउट; सूर्यकुमार के साथ साझेदारी टूटी – Dc Vs Mi Ipl Live Score: Delhi Capitals Vs Mumbai Indians Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

04:17 PM, 04-Apr-2026

Live Score DC vs MI: रोहित शर्मा आउट

अक्षर पटेल ने रोहित शर्मा को आउट कर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका दिया है। रोहित 26 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई।

04:00 PM, 04-Apr-2026

DC vs MI Live Score: पावरप्ले समाप्त

मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में 40 के पार स्कोर बनाया, जबकि मुकेश कुमार ने दिल्ली को दो सफलताएं दिलाई। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 41 रन है। फिलहाल रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद हैं।

03:45 PM, 04-Apr-2026

DC vs MI Live Score: तिलक खाता खोले बिना आउट

मुकेश कुमार ने एक ही ओवर में मुंबई को दो झटके दिए। मुकेश ने पहले तीसरी गेंद पर रिकेल्टन को आउट किया और फिर पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा को पवेलियन भेजा। तिलक खाता खोले बिना आउट हुए।

03:42 PM, 04-Apr-2026

DC vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका

मुकेश कुमार ने रेयान रिकेल्टन को आउट कर मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। रिकेल्टन 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए।

03:37 PM, 04-Apr-2026

DC vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो गई है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा के साथ रेयान रिकेल्टन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं।

03:11 PM, 04-Apr-2026

DC vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, करुण नायर।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफाने रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बाजवा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार।

03:03 PM, 04-Apr-2026

DC vs MI Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई के लिए इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। स्टैंड इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है जिस कारण वह इस मैच का हिस्सा नहीं है। दिल्ली ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोआ बदलाव नहीं किया है, जबकि मुंबई टीम में दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर की वापसी हुई है।

02:59 PM, 04-Apr-2026

DC vs MI Live Score: हार्दिक नहीं रहेंगे उपलब्ध

मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टॉस करने आए हैं।

02:36 PM, 04-Apr-2026

DC vs MI Live Score: आत्मविश्वास से लबरेज मुंबई

मुंबई इंडियंस इस बार आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने पहले मैच में हार के 14 साल पुराने सिलसिले को खत्म किया। रोहित शर्मा ने 78 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रयान रिकेल्टन ने 81 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

02:28 PM, 04-Apr-2026

DC vs MI Live Score: दिल्ली की गेंदबाजी में दम

गेंदबाजी में दिल्ली की टीम मजबूत नजर आई है, भले ही मिचेल स्टार्क इस मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। लुंगी एनगिडी ने धीमी गेंदों से प्रभावित किया है, जबकि टी नटराजन ने वापसी करते हुए तीन विकेट लिए। मुकेश कुमार ने भी किफायती गेंदबाजी की। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और कप्तान अक्षर पटेल ने बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा। अब दिल्ली के गेंदबाजों के सामने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खतरनाक बल्लेबाज होंगे, इसलिए उन्हें अपनी गेंदबाजी में विविधता बनाए रखनी होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम योगी:’बहुत हुआ अत्याचार, अब संभल में तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर भगवान की मर्जी से काम होगा’ – Up: Cm Yogi Arrives In Sambhal; Inaugurate And Lay Foundation Stones For Projects Worth ₹569 Crore

Khabaron Ke Khiladi:क्या खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, विश्लेषकों ने बताया आगे कैसे बढ़ेगा ये आंदोलन? – Khabaron Ke Khiladi Sonam Wangchuk Hunger Strike Jantar Mantar Movement Abhijeet Dipke Delhi Police Analysis

Fifa Final Live Streaming:फाइनल के लिए देर रात का करना होगा इंतजार, भारत में कितने बजे से देख सकेंगे मैच? – Fifa World Cup 2026 Spain Vs Argentina Final Live Streaming Where To Watch Football Match Online Free

Odi World Cup 2027:आईसीसी के फैसले पर घमासान, वनडे विश्व कप के नए प्रारूप का डब्ल्यूसीए ने क्यों किया विरोध? – Iccs Revamped Odi World Cup Format Comes Under Intense Criticism From Associates, Wca Know Details

अतुल हत्याकांड:’दामिनी मुझे मरवा न दे, साथ रहना मजबूरी’, मां से कही ये बात; हस्तिनापुर में बहसूमा जैसा कांड – Meerut Snake Murder Atul Case Damini Might Get Me Killed Living With Her Is A Compulsion He Told His Mother

सोनम वांगचुक के प्रदर्शन पर पुलिस एक्शन से नाराज सितारे; आमिर की भतीजी से पार्वती तक, इन सेलेब का फूटा गुस्सा – Aamir Khan Niece And Actress Zayn Khan Reaction On Sonam Wangchuk Hunger Strike And Forcibly Taken To Hospital

Leave a Comment