‘बिग बॉस 20’ के घर में इस हफ्ते काफी हलचल देखने को मिली। शो में हुए मिड वीक एविक्शन में रीति तिवारी को घर से बेघर कर दिया गया था। मगर मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो वीडियो डालकर दर्शकों को एक बार फिर नया झटका दे दिया है।

प्रोमो में क्या है खास?
शुक्रवार के एपिसोड में ‘बिग बॉस 20′ की प्रतिभागी रीति तिवारी को सरप्राइज मिड वीक एविक्शन से बाहर कर दिया गया था। इसका फैसला कैप्टेंसी के तीन दावेदार माही गिल, यंग डीएसए और उदिति सिंह ने मिलकर किया था।
मगर अब ‘वीकेंड का वार’ के नए प्रोमो में सलमान खान ने धमाका कर दिया। उन्होंने रीति को लेकर घर वालों से पूछा कि उनकी एक गलती पर घरवालों ने उनके प्रति राय बना ली। इस वजह से उन्होंने रीति को घर से बेघर कर दिया। मगर क्या सच में रीति की गलती थी?

