लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

संघर्ष जोड़ो, भारत जोड़ो:राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ पोर्टल, देशभर के आंदोलनों को जोड़ने की पहल – Congress Leader Rahul Gandhi Launches Satyagraha Platform To Map Protests Across India

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘सत्याग्रह’ नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य देशभर में चल रहे अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों की जानकारी को एक जगह जुटाना और समान मुद्दों पर संघर्ष कर रहे लोगों को जोड़ना है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो पोस्ट कर लोगों से अन्याय के खिलाफ अपने संघर्ष की कहानी साझा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी अपने मुद्दे की जानकारी प्लेटफॉर्म पर दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा इंटरैक्टिव मैप के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में समान मुद्दों पर चल रहे आंदोलनों को भी देखा जा सकता है।

‘आपकी कहानी नक्शे पर दिखाई देगी’

राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में कई लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कई बार उन्हें अकेले अपनी आवाज उठानी पड़ती है। उन्होंने छात्रों, किसानों, आदिवासियों, दलितों और महिलाओं से जुड़े आंदोलनों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि अकेले उठने वाली आवाज दब सकती है। ऐसे में ‘सत्याग्रह’ पहल के जरिए इन आवाजों को एक नक्शे पर लाने की कोशिश की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर वे किसी अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं तो अपनी कहानी साझा करें। राहुल गांधी के मुताबिक, कहानी साझा करने में करीब दो मिनट लगेंगे। इसके बाद वह कहानी प्लेटफॉर्म के मैप पर दिखाई देगी और लोग यह भी देख सकेंगे कि देश के दूसरे हिस्सों में कौन लोग इसी तरह के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

संसद और सड़क पर साथ देने की बात

राहुल गांधी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर वह जरूरत के मुताबिक इन मुद्दों को संसद में उठाने, सड़कों पर लोगों के साथ खड़े होने और पत्र लिखने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह लोगों के साथ खड़े होने का प्रयास करेंगे। राहुल गांधी ने इसे नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी बताया।

महंगाई, किसानों और महिला सुरक्षा का जिक्र

एक वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इनमें छात्रों, महिलाओं, किसानों और महंगाई से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जगहों पर चल रहे इन प्रदर्शनों की जानकारी को एक जगह लाने के उद्देश्य से ‘सत्याग्रह’ वेबसाइट शुरू की गई है।

राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि उनका प्रदर्शन बड़ा हो या छोटा, वे वेबसाइट पर उसकी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए अपना नाम, समूह का नाम और प्रदर्शन किस मुद्दे को लेकर है, इसकी जानकारी देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी आंदोलन या प्रदर्शन को उनकी मदद की जरूरत होगी या लोग उनसे समर्थन मांगेंगे, तो वह सहयोग करने की कोशिश करेंगे।

महात्मा गांधी की विचारधारा का किया जिक्र

राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ पहल का जिक्र करते हुए महात्मा गांधी की विचारधारा को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि सत्य एक बड़ी ताकत है और सत्य के साथ एकजुट होकर खड़ा होना उससे भी बड़ी ताकत हो सकती है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने क्या कहा? – West Bengal Assembly Speaker Rathindra Bose Hospitalised Chest Pain

फ्लाईदुबई हमला:चाकू नहीं, कुल्हाड़ी से हुआ था कैप्टन स्मित पर वार, फिर भी बचाईं 180 जानें; जांच में नए खुलासे – Flydubai Fz1073 Attack: Uae Calls Incident Terrorist Attack, Co-pilot Attacked Captain Smit With Axe

बीएमडब्ल्यू एफ 450 आर नेकेड स्ट्रीटफाइटर से उठा पर्दा:मिला 420cc पैरेलल-ट्विन इंजन, जानें कितनी फुर्तीली है? – Bmw F 450 R Naked Streetfighter Unveiled: Features 420cc Parallel-twin Engine Check Details

बिग बॉस 20 :क्या बेघर हुईं रीति तिवारी की होगी घर वापसी? सलमान खान ने दर्शकों को दिया यह बड़ा सस्पेंस – Salman Khan Gave Clue About Rhiti Tiwari Entry In Bigg Boss 20 After Eviction

हार्ट हेल्थ:कहीं आपके दिल में भी तो नहीं हो गई है सूजन? जानिए कैसे करें पहचान और ये कितना खतरनाक – Myocarditis Heart Inflammation Symptoms, Causes And Risks In Hindi

इग्नू में नौकरी का मौका:14 तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती, 48 साल तक के उम्मीदवार भी भर सकते हैं फॉर्म – Ignou Recruitment 2026: 14 Non-teaching Posts, Eligibility, Salary And Application Details

Leave a Comment