दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट में बुधवार को हवा में बड़ा संकट हो गया. इजरायल जा रही फ्लाइट को क्रैश करने की कोशिश की गई. ओमान के एक पायलट ने भारतीय पायलट स्मित माछर पर चाकू से हमला किया. रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल ने हाल के सालों में दर्जनों ओमानी पायलटों को इजराइल में उड़ान भरने की अनुमति दी है.
चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सुरक्षा एजेंसियां दुश्मन देशों के पायलटों के तेल अवीव में उड़ान भरने पर लगी रोक को लागू करने में लापरवाही बरत रही थीं. चैनल 12 की रिपोर्ट के अनुसार इजराइल ने हाल के वर्षों में दर्जनों ओमानी पायलटों को इजराइल में उड़ान भरने की अनुमति दी है. इसमें यह भी कहा गया है कि इजराइल ने इस रोक की निगरानी का काम छोड़ दिया है और विदेशी एयरलाइंस पर भरोसा किया है कि वे इसे लागू करेंगी.
‘सेंटर फ़ॉर एविएशन सिक्योरिटी ऑपरेशन्स’ की जांच होगी
रिपोर्ट में कहा गया है कि शिन बेट सिक्योरिटी सर्विस ने कभी भी फ्लाईदुबई के पायलटों की पृष्ठभूमि की जांच नहीं की. उसने एयरलाइन से बस इतना ही कहा था कि वे उन देशों के पायलटों को काम पर न रखें जिनके इजराइल के साथ संबंध नहीं हैं. चैनल 12 के अनुसार, जैसे-जैसे इजराइली अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं, ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री की भी जांच की जाएगी. इसमें ‘सेंटर फ़ॉर एविएशन सिक्योरिटी ऑपरेशन्स’ की गतिविधियों की भी जांच होगी, जिसे हाल के वर्षों में इजराइल में फ्लाइट क्रू के प्रवेश की देखरेख और निगरानी के लिए बनाया गया था.
बता दें फ्लाईदुबई फ्लाइट को ओमान के पायलट ने क्रैश करने की कोशिश की थी. हालांकि पायलट की सूझबूझ और फ्लाइट में मौजूद यात्रियों की मदद से फ्लाइट को बचाया जा सका. इस फ्लाइट में 180 लोग सवार थे. पायलट स्मित को गंभीर चोट आई है. उनके को-पायलट ने उनपर चाकू से हमला किया था.
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने बापू को राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धाजंलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद


