लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मुझे कई बार मारा’, स्मित माछर का नया वीडियो, फ्लाई दुबई कांड पर बड़ा खुलासा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फ्लाईदुबई फ्लाइट कांड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोगों के चिल्लाने से लेकर प्लेन से बाहर आने तक के कई वीडियो सामने आ चुके हैं. अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उन अफरा-तफरी भरे पलों को दिखाया गया है, जब यात्रियों और क्रू ने ओमान के को-पायलट की उस साफ तौर पर आतंकवादी मंशा को नाकाम कर दिया.

वायरल हो रहा वीडियो कॉकपिट के पास वाली सीट से फोन कैमरे से शूट किया गया है. इस वीडियो में लोग अंग्रेजी और हिब्रू भाषा में चिल्लाते हुए दिखाई दिए. उनमें से एक व्यक्ति कह रहा था, “उसने प्लेन क्रैश करने की कोशिश की.” ऐसा लगता है कि वो को-पायलट के बारे में बात कर रहा था, जिसने  फ्लाइट कैप्टन स्मित माछर पर चाकू से हमला किया था.

डेटिस्ट को बुलाया
ये वीडियो इजरायल के चैनल 12 पर भी टेलिकास्ट हुआ है. इस क्लिप में एक व्यक्ति कॉकपिट के अंदर मौजूद लोगों से रिलैक्स करने और बाहर जाने, उसे बाहर निकालने के लिए कहता हुआ दिखाई देता है, साथ ही वह केबिन में मौजूद लोगों से बैठ जाने के लिए भी कहता है. इस अफरातफरी के बीच, क्रू मेंबर जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति यात्रियों से पूछता है, डॉक्टर, क्या कोई डॉक्टर है?

कई बार बुलाने के बाद, इजराइली डेंटिस्ट डॉ. शोता मुसायेव कॉकपिट के पास आते हैं और हिब्रू भाषा में कुछ कहते हैं. कैमरे के एंगल की वजह से कॉकपिट के अंदर का नजारा नहीं दिख पाता है.

खून से लथपथ नजर आए पायलट
इसके बाद फुटेज में कैप्टन माछर दिखाई देते हैं, जो कॉकपिट के बाहर जमीन पर खून से लथपथ पड़े हैं. उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि को-पायलट ने उन्हें कई बार मारा. फिर वे कहते हैं कि वे अपने घायल हाथ को हिला तो सकते हैं, लेकिन उसे कसकर बंद नहीं कर पा रहे हैं.

यह नया वीडियो को-पायलट के मामले में चल रही जांच के बीच सामने आया है. उसे सऊदी अरब की हिरासत से UAE भेज दिया गया है. अबू धाबी ने घोषणा की है कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि क्या यह घटना किसी आतंकवादी गतिविधि या मकसद से जुड़ी थी, या इसमें पहले से कोई योजना या निर्देश शामिल था.

ये भी पढ़ें: स्मित माछर पर हमला करने वाले पायलट पर एक्शन की तैयारी, सऊदी ने UAE को सौंपा


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment