लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुंबई में लगे कैप्टन स्मित के सम्मान में बिलबोर्ड:इस्राइली दूत बोले- सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना चाहिए – Billboard In Mumbai Honoring Captain Smith: Israeli Envoy Says He Deserves The Highest Civilian Award.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस्राइल के महावाणिज्यदूत (मध्य पश्चिम भारत) याविन रेवाच ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सलाम किया है। उन्होंने  बताया कि आज मुंबई में बिलबोर्ड लगाकर कैप्टन स्मित के साहस के लिए उन्हें सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि गंभीर चोटों के बावजूद कैप्टन ने इस्राइली यात्रियों की जान बचाई और हाईजैक की कोशिश को नाकाम किया। मुझे लगता है कि उनकी बहादुरी के लिए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलना चाहिए।

महावाणिज्यदूत याविन रेवाच ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत जरूरी था कि हम इस्राइल सरकार और इस्राइल के लोगों की ओर से कैप्टन स्मित की असाधारण बहादुरी के लिए दिल से उनका शुक्रिया अदा करें और उन्हें सम्मान दें। इसी वजह से हमने मुंबई में अलग-अलग जगहों और बड़े-बड़े बिलबोर्ड पर एक जन-जागरूकता अभियान शुरू करने का फैसला किया, ताकि उनकी बहादुरी के लिए व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद किया जा सके।

रेवाच ने कहा कि कैप्टन स्मित के हाथों और गर्दन पर गंभीर चोटें लगी थीं, इसके बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला और इस्राइली यात्रियों को अंदर जाने दिया, जिसके बाद उन्होंने ओमान के उस हमलावर को काबू में किया, जिसे ‘आतंकवादी’ बताया जा रहा है। इसलिए हम उनकी बहादुरी के लिए उन्हें सम्मानित करना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले, हमें ओमान, यूएई और अमीराती अधिकारियों पर भरोसा है कि वे इस मामले की गहराई से जांच करेंगे और पता लगाएंगे कि आखिर वास्तव में क्या हुआ था। मेरे हिसाब से जो सबूत सामने हैं, उनसे यह साफ लगता है कि ओमानी पायलट ने कथित तौर पर आतंकी कार्रवाई करने, विमान को हाईजैक करने और उसमें सवार सभी यात्रियों के साथ उसे क्रैश करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कैप्टन स्मित ने जो किया, वह वाकई बहादुरी और साहस का काम था। मैं फिर इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि गर्दन और हाथों में गंभीर चोट लगने के बावजूद वह रेंगते हुए आगे बढ़े, कॉकपिट खोला और इस्राइली लोगों को अंदर मौजूद आतंकवादी पर काबू पाने का मौका दिया। मुझे लगता है कि सबसे पहले हमें उनके ठीक होने पर ध्यान देना चाहिए। हमारी उम्मीद है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हों और सुरक्षित अपने घर भारत लौटें। उसके बाद मुझे लगता है कि उनकी बहादुरी के लिए उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाना उचित होगा।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लेह:केसर की खुशबू से महकेगी लद्दाख की बंजर धरती, चार हजार वर्गमीटर में रोपे गए 90 हजार ईरानी कंद – The Barren Land Of Ladakh Will Be Fragrant With The Aroma Of Saffron.

एशियन गेम्स:कुश्ती में सुजीत कलकल को गोल्ड; आखिरी डेढ़ मिनट में पलटी बाजी, 10 सेकंड में दो अंक लेकर जीता सोना – Wrestler Sujeet Kalkal Stages Stunning Comeback From 2-9 Down To Win Asian Games 2026 Gold

यूपी चुनाव 2027:बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता, दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी – Up Elections 2027: Bsp Reveals Its Hand For The Jalalpur Seat; Names Dayaram Rajbhar As Candidate.

नसीरुद्दीन शाह:क्या अभिनेता ने किया सीजेपी का समर्थन? अभिजीत दीपके से की मुलाकात; वीडियो हो रहा वायरल – Naseeruddin Shah Joins Cjp Mumbai Protest Seeking Gyanesh Kumar’s Resignation Abhijeet Dipke Share Video

पंजाब में कांग्रेस का अगला ‘सरदार’ कौन?:क्यों हटाए गए राजा वडिंग, राहुल ने अमरिंदर से पूछे ये तीन सवाल – Amarinder Singh Raja Warring Resigns As Punjab Congress President Submits His Report To Rahul Gandhi

‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’:महागठबंधन के नेताओं ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दीपंकर बोले- लड़ाई जारी रहेगी – Gandhi Jayanti Mahagathbandhan Leaders Hold March In Patna, Demand Protection Of Voting Rights Bihar Political

Leave a Comment