लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘भगवान हनुमान ने मुझे बचाया’:पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, भारतीय पायलट ने बताया पूरा मंजर; वीडियो – Pm Modi Speaks To Flydubai Captain Smit Machchhar, Pilot Shares His Experience Video

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

फ्लाईदुबई की एफजेड1073 फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर हुए हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फोन पर बात की। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को उस खौफनाक घटना के बारे में बताया और यह भी साझा किया कि मुश्किल हालात में उन्हें हिम्मत कहां से मिली। करीब नौ मिनट चली वीडियो कॉल में पीएम मोदी और स्मित ने कठिन परिस्थिति में हौसला बनाए रखने, संस्कार और साहस से जुड़े पहलुओं पर बातचीत की।

कैप्टन स्मित फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात में इलाज करा रहे हैं। पीएम मोदी ने बातचीत में उनकी बहादुरी की सराहना की और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित के साहस को लेकर सार्वजनिक रूप से उनकी तारीफ की थी।

 

‘मैं हनुमान चालीसा का जाप कर रहा था’

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो गए। कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी को बताया कि जब भी वह मुश्किल में होते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान जब हालात बेहद मुश्किल थे, तब भी वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। स्मित ने बताया कि इस मुश्किल वक्त में यही चीज उन्हें हिम्मत देती रही। यह बातचीत उस समय हुई जब वह हमले में लगी गंभीर चोटों से उबर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा ‘पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है, आपके साहस, सूझ-बूझ और संयम ने कई लोगों की जान बचाई। देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय वे नहीं हैं जो दूसरों की जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं।’


स्मित ने आगे विमान के अंदर की पूरी आपबीती बताई। उन्होंने बताया “उस वक्त मैं अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा था। मुझे इतने घाव लगे थे कि मैं गिर चुका था। लेकिन उस पल को मैंने सोचा कि अगर मैं अभी नहीं उठा तो कुछ भी हो सकता है।” स्मित मच्छार ने बताया कि जब वो नीचे गिरे थे तब उन्हें पता चल गया था कि एयरक्राफ्ट नीचे रहा था इसके बाद वे हिम्मत करके उठे और दरवाजा खोला और फिर बाकी लोग आए। आपबीती सुनाते हुए वे काफी भावुक थे। उनकी आंखों में आंसू भी आ गए।  पीएम मोदी ने स्मित मच्छार से कहा है कि उन्हें किसी भी मदद की जरूरत हो वे बस एक फोन कॉल दूर हैं।

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की मां की तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित से बातचीत के दौरान उनकी मां गीताबेन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्मित की परवरिश भगवद्गीता के मूल्यों और उसकी शिक्षाओं के साथ हुई है, जिसका श्रेय उनकी मां को जाता है। वहीं, कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत को अपने लिए बेहद गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी जिंदगी में ऐसा मौका आएगा, जब प्रधानमंत्री खुद उनसे बात करेंगे। इससे पहले पीएम ने गुरुवार को पायलट की पत्नी और माता-पिता से भी बात की थी और उन्हें भरोसा दिलाया था कि मच्छार और उनके परिवार को भारतीय मिशनों की ओर से पूरी मदद मिलेगी।

दुबई से तेल अवीव जा रही थी फ्लाइट

कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई की एफजेड1073 फ्लाइट के पायलट थे। विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हमले के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच संघर्ष हुआ। इस बीच विमान अपनी ऊंचाई से तेजी से नीचे आया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने स्थिति संभालने की कोशिश जारी रखी। बाद में विमान की सऊदी अरब के तबुक में आपात लैंडिंग कराई गई।

गंभीर चोट के बावजूद खोला कॉकपिट का दरवाजा

रिपोर्टों के मुताबिक, हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों को हमलावर को काबू करने में मदद मिली और विमान को सुरक्षित उतारने की दिशा में कार्रवाई हो सकी।

इस घटना के बाद कैप्टन स्मित की बहादुरी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि कैप्टन ने अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी दिखाई और बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की।

पीएम मोदी ने बताया था ‘हीरो’

एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित को ‘हीरो’ बताते हुए उनकी बहादुरी की सराहना की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया। पीएम मोदी के मुताबिक, कैप्टन स्मित की बहादुरी ने 180 लोगों की जान बचाने और बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। उन्होंने कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

गुजरात सरकार देगी सम्मान

कैप्टन स्मित मच्छार को गुजरात सरकार की ओर से ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’ देने का एलान भी किया गया है। घटना के बाद उनके साहस की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई लोगों ने सराहना की है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’:महागठबंधन के नेताओं ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, दीपंकर बोले- लड़ाई जारी रहेगी – Gandhi Jayanti Mahagathbandhan Leaders Hold March In Patna, Demand Protection Of Voting Rights Bihar Political

पन्ना में चमकी महिला की किस्मत:रातोंरात बनी लखपति, एक साथ मिले चार हीरे; कुल वजन पांच कैरेट से ज्यादा – Woman’s Luck Shines In Panna: Finds 4 Diamonds At Once, Weighing Over 5 Carats In Total, Worth Around ₹10 Lakh

प्राइमरी फोन के अलावा कहीं नहीं दिखेगी पर्सनल चैट: व्हाट्सएप ला रहा है रिस्ट्रिक्टेड चैट फीचर, कैसे करेगा काम? – Whatsapp Rolling Out Restricted Chat Feature Android Users Boost Privacy

लवलीना बोरगोहेन का गोल्डन पंच:जन्मदिन पर एशियाड में जीता स्वर्ण पदक, महान मुक्केबाज मैरी कॉम की बराबरी भी की – Lovlina Borgohain Wins Asian Games Gold On Her 29th Birthday, Scripts History In 75kg Category

Drishyam 3 Movie Review And Rating In Hindi Ajay Devgn Jaideep Ahlawat Jaideep Ahlawat Tabu Vijay Salgaonkar – Entertainment News: Amar Ujala

सियासत:जयंत को एनडीए के कोटे से राज्यसभा भेजने की तैयारी, विधानसभा चुनाव में सपा के मुद्दे को रोकने की रणनीति – Preparation To Send Jayant Chaudhary To Rajya Sabha From Nda Quota, Amid Political Debate Ahead Of Up Polls

Leave a Comment