लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रैफिक जाम की टेंशन खत्म:हवा में दौड़ेगी यह स्काई बस, नितिन गडकरी ने दिखाया नया विजन; क्या बदल जाएगा सफर? – Skybus Concept: Gadkari Showcases Elevated Electric Pods; This Future Urban Transport?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत में सड़कों पर बढ़ते गाड़ियों के दबाव और आए दिन लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा विजन पेश किया है। उन्होंने अपने स्काई बस यानी हवा में चलने वाली बस का एक कॉन्सेप्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें नई तकनीक को केवल एक ट्रांसपोर्ट सिस्टम नहीं, बल्कि एक नए और गतिशील भारत की सोच बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए नितिन गडकरी ने लिखा कि ‘हवा में उड़ने वाली बस.. (Skybus), यह सिर्फ एक नई ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी नहीं, यह उस भारत की कल्पना है, जहां इनोवेशन का उद्देश्य सिर्फ गति नहीं, बल्कि जनसेवा, सुविधा और बेहतर भविष्य है। नई सोच। नई तकनीक। नई ऊंचाई। और गतिशील भारत का भविष्य, स्काई बस।


 

फिर चर्चा में आई स्काईबस

कंद्रीय मंत्री की ओर से जानकारी साझा करने के बाद एक बार फिर स्काई बस चर्चा में आ गई है। स्काईबस का यह कॉन्सेप्ट ऐसे समय में सामने आया है जब देश के बड़े शहरों में ट्रैफिक और जमीन की कमी शहरी परिवहन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है, लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है कि स्काईबस वास्तव में हेलिकॉप्टर या विमान की तरह हवा में उड़ने वाली बस नहीं है। यह जमीन से ऊपर बने एलिवेटेड ट्रैक पर चलने वाली स्वचालित इलेक्ट्रिक पॉड ट्रांजिट सिस्टम है।

क्या सच में हवा में उड़ेगी स्काईबस ?

नाम और गडकरी के ‘हवा में उड़ने वाली बस’ वाले बयान से ऐसा लग सकता है कि यह कोई उड़ने वाला वाहन है, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, स्काई बस एक एयरियल पॉड ट्रांजिट सिस्टम है। इसमें छोटे इलेक्ट्रिक पॉड या वाहन जमीन पर मौजूद सड़क पर चलने के बजाय जमीन से ऊपर बनाए गए एलिवेटेड ट्रैक या रेल सिस्टम पर चलते हैं। यानी वाहन हवा में उड़ेंगे नहीं, बल्कि सड़क से ऊपर बने एक अलग ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर पर चलेंगे।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘भगवान हनुमान ने मुझे बचाया’:पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, भारतीय पायलट ने बताया पूरा मंजर; वीडियो – Pm Modi Speaks To Flydubai Captain Smit Machchhar, Pilot Shares His Experience Video

सियासत:जयंत को एनडीए के कोटे से राज्यसभा भेजने की तैयारी, विधानसभा चुनाव में सपा के मुद्दे को रोकने की रणनीति – Preparation To Send Jayant Chaudhary To Rajya Sabha From Nda Quota, Amid Political Debate Ahead Of Up Polls

महाराष्ट्र:दिवेआगर में पसरा मातम, समुद्र में आठ छात्रों के डूबने से आलंदी में शोक की लहर; कैसे हुआ था हादसा? – Maharashtra Raigad Diveagar Beach Drowning Students Alandi Mourning

बेटे ने की थी मां की हत्या:26 महीने तक पुलिस को छकाता रहा बेटा, अब खुला रामबेटी की मौत का राज, सब रह गए हैरान – Son Had Murdered His Mother Case Solved After 26 Months

आरआरसी:भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, कितना मिलेगा स्टाइपेंड? जानें कौन कर सकता है आवेदन – Rrc Nwr Apprentice Recruitment 2026 Railway Announces 2008 Apprentice Training Slots Apply From October 7

क्या हमलावर अकेला नहीं था?:फ्लाईदुबई मामले की जांच में नया खुलासा; सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक आई सामने – Flydubai Case New Theory Emerge In Investigation Attacker Was Not Lone Israel Security Flaws

Leave a Comment