लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज का शब्द:निर्मेघ और महादेवी वर्मा की कविता- मधुर वह था मेरा जीवन ! – Aaj Ka Shabd Nirmegh Mahadevi Verma Ki Kavita Madhur Wah Tha Mera Jeevan

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- निर्मेघ, जिसका अर्थ है- बादल विहीन, निरभ्र। प्रस्तुत है महादेवी वर्मा की कविता- मधुर वह था मेरा जीवन!

स्वर्ग का था नीरव उच्छवास


देव-वीणा का टूटा तार,


मृत्यु का क्षणभंगुर उपहार


रत्न वह प्राणों का शृंगार;

नई आशाओं का उपवन


मधुर वह था मेरा जीवन!


क्षीरनिधि की थी सुप्त तरंग


सरलता का न्यारा निर्झर,


हमारा वह सोने का स्वप्न


प्रेम की चमकीली आकर;

शुभ्र जो था निर्मेघ गगन


सुभग मेरा संगी जीवन!

अलक्षित आ किसने चुपचाप


सुना अपनी सम्मोहन तान,


दिखाकर माया का साम्राज्य


बना ड़ाला इसको अज्ञान;

मोह मदिरा का आस्वादन


किया क्यों हे भोले जीवन!

तुम्हें ठुकरा जाता नैराश्य


हँसा जाती है तुमको आस,


नचाता मायावी संसार


लुभा जाता सपनों का हास;

मानते विष को संजीवन


मुग्ध मेरे भूले जीवन!

न रहता भौंरों का आह्वान


नहीं रहता फूलों का राज्य,


कोकिला होती अन्तर्धान


चला जाता प्यारा ऋतुराज;

असम्भव है चिर सम्मेलन,


न भूलो क्षणभंगुर जीवन!

विकसते मुरझाने को फूल


उदय होता छिपने को चंद,


शून्य होने को भरते मेघ


दीप जलता होने को मन्द;

यहां किसका अनन्त यौवन?


अरे अस्थिर छोटे जीवन।

छलकती जाती है दिन रैन


लबालब तेरी प्याली मीत,


ज्योति होती जाती है क्षीण


मौन होता जाता संगीत;

करो नयनों का उन्मीलन


क्षणिक हे मतवाले जीवन!

शून्य से बन जाओ गंभीर


त्याग की हो जाओ झंकार,


इसी छोटे प्याले में आज


डुबा ड़ालो सारा संसार;

लजा जायें यह मुग्ध सुमन


बनो ऐसे छोटे जीवन!

सखे! यह माया का देश


क्षणिक है मेरा तेरा संग,


यहाँ मिलता काँटों में बन्धु!


सजीला सा फूलों का रंग;

तुम्हे करना विच्छेद सहन


न भूलो हे प्यारे जीवन!

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  


 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय:ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमें, शुरुआती चरण में कितने मैच खेलेंगे सभी देश? – Odi World Cup 2026 India Vs Pakistan Match Venue Date Time All You Need To Know

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन आज:अनुमति नहीं, जंतर मंतर के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग – Protest Against Cec Gyanesh Kumar Today; Barricading On All Roads Leading To Jantar Mantar.

‘5297 ईडी मामलों में कितने कोर्ट पहुंचे?’:टीएमसी ने प्रवर्तन निदेशालय को घेरा, एजेंसी कार्रवाई पर उठाए सवाल – Tmc-slams-ed-over-cases-against-opposition-leaders-indranil-sen-case

पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ:पश्चिमी देशों को चेताया, कहा- रूस पर किया हमला तो करेंगे हर हथियार का इस्तेमाल – Putin-praises-pm-modi-efforts-ukraine-conflict-india-economic-corridor-warns-use-all-weapons-nato-kaliningrad

ईरान पर नए हमलों की तैयारी?:9000 सैनिक पश्चिम एशिया भेज रहा अमेरिका, ट्रंप ने दी धमकी; क्या होगा अगला कदम? – Us Is Moving Thousands Of Troops Aboard Ships To Mideast As Trump Weighs New Strikes On Iran

देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल में हंगामा:तिहाड़ में गैंगस्टर्स ने अफसरों को धमकाया, खुद को पहुंचानी चाही चोट – Uproar At Tihar The Country S Highest Security Prison

Leave a Comment