लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डिजिटल भुगतान:आज नो यूपीआई डे मनाएंगे दिल्ली के कई व्यापारी संगठन, शुल्क व्यवस्था के विरोध में करेंगे अपील – Delhi Trader Associations Will Observe ‘no Upi Day’ Today

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

डिजिटल पेमेंट पर बढ़ते विवाद के बीच दिल्ली के कई व्यापारिक संगठनों ने 2 अक्तूबर को नो यूपीआई डे मनाने का एलान किया है। इस दिन व्यापारी यूपीआई से भुगतान नहीं लेने की अपील करेंगे। व्यापारियों के मुताबिक, डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाने की व्यवस्था का वे विरोध करेंगे।

दिल्ली व्यापार महासंघ और फेडरेशन ऑफ दिल्ली ट्रेड एसोसिएशन ने इस अभियान को समर्थन दिया है। संगठनों ने व्यापारियों से 2 अक्तूबर को यूपीआई का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। व्यापारिक संगठनों के मुताबिक, इस अभियान के जरिये डिजिटल भुगतान पर लगने वाले शुल्क के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि छोटे कारोबार में यूपीआई का बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है। ऐसे में किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क कारोबार पर असर डाल सकता है।

सीबीएसई ने स्कूलों को डिजिटल भुगतान बढ़ाने के निर्देश दिए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने संबद्ध स्कूलों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्कूलों को फीस के साथ कैंटीन, लाइब्रेरी और अन्य सेवाओं के भुगतान के लिए यूपीआई और रुपे कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है। कम इंटरनेट वाले क्षेत्रों में यूपीआई लाइट, यूपीआई लाइटएक्स और यूपीआई 123पे जैसे विकल्प अपनाने की सलाह दी गई है।

स्कूलों को अभिभावकों और छात्रों के लिए डिजिटल भुगतान संबंधी जागरूकता और सहायता व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने फीस भुगतान के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम से जुड़ने की सलाह दी है। ईआरपी सिस्टम के साथ डिजिटल भुगतान व्यवस्था जोड़कर वेतन और अन्य नियमित भुगतान ऑनलाइन किए जा सकेंगे। शिक्षकों के प्रशिक्षण में डिजिटल भुगतान की जानकारी और छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता मॉड्यूल शामिल करने को भी कहा गया है। अभिभावकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ:पश्चिमी देशों को चेताया, कहा- रूस पर किया हमला तो करेंगे हर हथियार का इस्तेमाल – Putin-praises-pm-modi-efforts-ukraine-conflict-india-economic-corridor-warns-use-all-weapons-nato-kaliningrad

ईरान पर नए हमलों की तैयारी?:9000 सैनिक पश्चिम एशिया भेज रहा अमेरिका, ट्रंप ने दी धमकी; क्या होगा अगला कदम? – Us Is Moving Thousands Of Troops Aboard Ships To Mideast As Trump Weighs New Strikes On Iran

आज का शब्द:निर्मेघ और महादेवी वर्मा की कविता- मधुर वह था मेरा जीवन ! – Aaj Ka Shabd Nirmegh Mahadevi Verma Ki Kavita Madhur Wah Tha Mera Jeevan

देश की सबसे हाई सिक्योरिटी जेल में हंगामा:तिहाड़ में गैंगस्टर्स ने अफसरों को धमकाया, खुद को पहुंचानी चाही चोट – Uproar At Tihar The Country S Highest Security Prison

फ्लाईदुबई विमान मामला:संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया आरोपी सह-पायलट; सऊदी गृह मंत्रालय ने क्या कहा? – Saudi Arabia Says Suspect In Flydubai Plane Attack Has Been Handed Over To The Uae

तमिलनाडु उपचुनाव:सीपीआईएम का दावा- ‘सीएम विजय की टीवीके बांट रही पैसा’; चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग – Tamil-nadu-bypolls-cpim-alleges-cash-for-votes-against-cm-vijay-tvk

Leave a Comment