लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महिला हॉकी सेमीफाइनल:भारतीय महिला टीम ने एशियाड के फाइनल में जगह बनाई, कोरिया को 2-0 से हराया – India Vs Republic Of Korea Women’s Hockey Asian Games Semi Final Match Live Score Updates And Result

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के 44 साल के इंतजार को खत्म करने की कवायद में लगी भारतीय महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल में सामना कोरिया से हो रहा है। भारतीय महिला टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अजेय है। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। लेकिन दूसरे क्वार्टर में इशिका ने भारत को बढ़त दिलाई। इशिका ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए इसे गोल में बदला और भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके चार मिनट बाद ही सुनेलिता टोप्पो ने मैदानी गोल कर बढ़त को दोगुना किया। 

शुरुआत में कड़ा मुकाबला

भारत और कोरिया के बीच शुरुआत में कड़ा मुकाबला देखने मिला। भारत ने शुरुआती कुछ मिनटों में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इसे गोल में नहीं बदल पाए। इस दौरान कोरिया का अच्छा डिफेंस देखने मिला। भारत ने कोरिया का डिफेंस भेदकर गोल दागने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहले क्वार्टर में भारत को कुल नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक भी गोल में नहीं बदल सका। पहला क्वार्टर गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर में भी यही स्थिति देखने मिली और पहले हाफ तक मुकाबला बराबरी पर ही रहा।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने हासिल की बढ़त

भारत और कोरिया के बीच बेहद ही करीबी मुकाबला चल रहा था। इस दौरान रेफरी ने 30वें मिनट में बलजीत कौर को ग्रीन कार्ड दिखाया। भारत पर बढ़त लेने का दबाव बढ़ रहा था। मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और फॉरवर्ड खिलाड़ी इशिका ने 44वें मिनट में इसे गोल में तब्दील करने में देर नहीं की। भारत ने इस तरह 1-0 की बढ़त बनाई। कोरिया जब तक वापसी कर पाती तब तक सुनेलिता टोप्पो ने बढ़त को दोगुना कर दिया। टोप्पो ने 48वें मिनट में मैदानी गोल किया। 

भारत की शुरुआती प्लेइंग-11:

बिच्छू देवी खरीबम (गोलकीपर), सलीमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, लालरेमसियामी, साक्षी राणा, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू, इश्किा चौधरी।

सबस्टीट्यूट: निक्की प्रधान, सविता (गोलकीपर), इशिका, शिल्पी डबास, रुतुजा डाडासो पिसल, सुनेलिता टोपो, लालथातलुआंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

त्विषा शर्मा केस:पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी, सीबीआई ने हाईकोर्ट में दी जानकारी – Dowry Act Section Against Former District And Sessions Judge Giriwala Singh Dropped

पोर्शे केयेन इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च:1,156 Hp पावर और 642 Km की रेंज, कितनी है कीमत? – Porsche Cayenne Electric Launched In India: Check Price, Range, Performance And Features

सियासत:राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, बोले- पीएम मोदी चुनाव चुराने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे – Politics: Rahul Gandhi Targets Cec Gyanesh Kumar, Alleges Pm Modi Is Using Him To ‘steal Elections’

सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला:लोन वसूली के लिए बैंकों को निर्देश, मंत्री ने क्या कहा? – Maharashtra Government’s Major Decision Amidst Drought Crisis: Instructions To Banks Regarding Loan Recovery

इंडिया गठबंधन की बैठक:ईसी के खिलाफ सड़क पर उतरेगा विपक्ष, खरगे ने आंदोलन का किया एलान, राहुल ने क्या कहा? – Opposition Rallies Against The Election Commission India Bloc Meeting Leaders Rahul And Mamata To Attend.

पीएसएसबी भर्ती 2026:पांच विभागों में निकलीं ग्रुप-बी की नौकरियां, वेतन 35 हजार तक; क्या है आवेदन की शर्तें? – Pssb Recruitment 2026: Group B Jobs In Five Departments, Check Eligibility And Application Details

Leave a Comment