लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

US के F-35 और F-15 ढेर लेकिन 1 पायलट बचाने में कामयाबी, ईरान वॉर के जानें 5 लेटेस्ट अपडेट्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग के बीच नित नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. जहां ईरान ने आज शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को जंग के दौरान अमेरिका के एक F-35 और एक F-15 लड़ाकू विमान को ढेर करने का दावा किया. वहीं, अमेरिका ने एफ-35 के पायलट को ईरान से सुरक्षित निकालने में कामयाबी हासिल की है. इस बीच पाकिस्तान की अगुवाई में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की कोशिश को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है पाकिस्तान में दोनों देशों की बातचीत फिलहाल ठप पड़ गई है. जानें ईरान युद्ध के टॉप-5 अपडेट्स-

ईरान ने पाकिस्तान की अगुवाई में वार्ता से किया इनकार

एक महीने से ज्यादा समय से जारी जंग को रोकने के लिए पाकिस्तान की अगुवाई में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत होने वाली थी, लेकिन यह वार्ता फिलहाल ठप हो गई है, क्योंकि ईरान ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत करने से इनकार कर दिया है और अमेरिका की मांगों को भी सिरे से खारिज कर दिया है. इसके साथ ही, तुर्किए और मिस्र अब दोहा या इस्तांबुल जैसे नए स्थानों पर बातचीत कराने की संभावनाएं तलाश रहे हैं और बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए नए प्रस्ताव पेश कर रहे हैं.

पाकिस्तानी अखबार ट्रिब्यून ने अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट किया, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के नेताओं के साथ इस्लामाबाद में वार्ता करने के लिए दो बार तैयार थे, लेकिन ईरान के नेताओं ने आखिरी वक्त पर पहले आंतरिक वार्ता का हवाला देकर समय मांगा और फिर वार्ता करने के लिए इनकार कर दिया.

ईरान ने अमेरिका F-35 और F-15 लड़ाकू विमानों को मार गिराया

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को जंग के बीच अमेरिका के एक F-35 और एक F-15 लड़ाकू विमानों को मार गिराया. ईरान की न्यूज एजेंसी ने अमेरिकी लड़ाकू विमान के मार गिराए जाने का वीडियो भी शेयर किया है. इसके अलावा, ईरानी न्यूज एजेंसी ने इराक के हवाई क्षेत्र में अमेरिका के एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर का मार गिराने का दावा किया है.

US ने ईरान से अपने एक पायलट को बचाने में हासिल की कामयाबी

ईरान की ओर से अमेरिकी फाइटर जेट्स को मार गिराए जाने से पहले विमानों में बैठे पायलटों ने इजेक्ट किया था, लेकिन इजेक्शन के बाद वे ईरानी सीमा क्षेत्र में ही उतरे. इसके बाद ईरान ने घोषणा की कि जो भी अमेरिकी पायलटों के पकड़ेगा या मारेगा, उन्हें ईनाम दिया जाएगा. इस बीच अमेरिका ने बचाव अभियान चलाकर अपने एक विमान पायलट को ईरान से सुरक्षित निकालने में कामयाबी हासिल की.

IDF ने हमास के एक सशस्त्र आतंकी दल पर किया हमला

इजरायली सुरक्षा बलों (IDF) ने आज शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को पहले उत्तरी गाजा पट्टी में अपनी सेना के पास काम कर रहे हमास आतंकवादी संगठन के एक सशस्त्र दल की पहचान की, जो बलों के लिए खतरा पैदा कर रहा था. पहचान होते ही खतरे को खत्म करने के उद्देश्य से IDF ने उस आतंकी दल पर सटीक हमला किया और हमले में लक्ष्य पर निशाना लगाने की पुष्टि की.

US-इजराइल युद्ध के खिलाफ ईरान के समर्थन में बगदाद में प्रदर्शन

इराक की राजधानी बगदाद में शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को सैकड़ों इराकियों ने ईरान के समर्थन में प्रदर्शन किया और इजरायल-अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य अभियानों का विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने ईरान और हिजबुल्लाह के झंडे उठाए हुए थे और मारे गए ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई और उनके उत्तराधिकारी मुज्तबा खामेनेई के पोस्टर भी हाथों में लिए हुए थे.

यह भी पढ़ेंः ईरान से वॉर खत्म के लिए तैयार था अमेरिका, पाक अखबार का दावा, फिर इस कदम से लगा झटका

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment