‘सरदार 2’ जब रिलीज हुई तो फिल्म को लेकर काफी बज था. लेकिन फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. फिल्म को खराब रिव्यूज मिले और फिल्म को ‘मंदादी’ संग क्लैश का भी नुकसान उठाना पड़ा. ‘मंदादी’ को अच्छे रिव्यूज मिले और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की.
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 4.5 करोड़ की ओपनिंग की. निगेटिव रिव्यूज की वजह से दूसरे दिन ही फिल्म का कलेक्शन गिर गया. फिल्म ने टोटल 16.3 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. नहीं 19.23 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 4.85 करोड़ कमाए और दुनियाभर में फिल्म ने 24.08 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म 10 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी.
फिल्म को हुआ कितना घाटा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 70 करोड़ के बजट में बनी. फिल्म सिर्फ 23.29 परसेंट ही बजट रिकवर कर पाई. फिल्म के 53.7 करोड़ यानी 76.71 परसेंट का घाटा हुआ. फिल्म फ्लॉप रही. इस फिल्म का जॉनर स्पाई एक्शन थ्रिलर था. फिल्म को पी.एस. मिथुन ने डायरेक्ट किया. प्रिंस पिक्चर्स और IVY एंटरटेनमेंट के बैनर तले एस. लक्ष्मण कुमार और ईशान सक्सेना ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में कार्ति के अलावा एस.जे. सूर्या, मालविका मोहनन, आशिका रंगनाथ, रजिषा विजयन और नासर जैसे स्टार्स नजर आए.
फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 4.50 करोड़, दूसरे दिन 2.45 करोड़, तीसरे दिन 2.20 करोड़, चौथे दिन 2.45 करोड़, पांचवें दिन 1.50 करोड़, छठे दिन 75 लाख, सातवें दिन 70 लाख और आठवें दिन 50 लाख कमाए. फिल्म ने पहले हफ्ते में 15.05 करोड़ का कलेक्शन किया.
इसके बाद फिल्म का कलेक्शन गिरता ही चला गया. फिल्म ने नौवें दिन 19 लाख, जसवें दिन 26 लाख, 11वें दिन 34 लाख, 12वें दिन 14 लाख, 13वें दिन 12 लाख, 14वें दिन 12 लाख और 15वें दिन 5 लाख कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 1.22 करोड़ कमाए. 16वें दिन फिल्म ने 1 लाख, 17वें दिन 1 लाख, 18वें दिन 1 लाख, 19वें दिन कोई कमाई नहीं और 20वें दिन 1 लाख कमाए. फिल्म 20 दिनों में ही थिएटर्स से हटा दी गई.


