50 दिनों के बाद भी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. संत नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म शुरुआती 15-16 दिनों में फ्लॉप होने की कगार पर थी. हालांकि फिर इसकी ऐसी आंधी चली कि अब ये 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है. इसी बीच फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने फिल्म के सिंगर सुनील लोधी के आंखों के इलाज को लेकर चर्चा की. साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को लेकर भी एक स्पष्टीकरण दिया.
क्या ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल में होंगे अक्षय कुमार?
हाल ही में अनुप्रिया ने एक टीवी चैनल को इंटव्यू दिया था. जहां उनसे उनके पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछा गया था. अनुप्रिया ने तब अक्षय कुमार को अपना फेवरेट अभिनेता बताया. इसके बाद इंटरव्यूअर ने कहा था कि क्या अक्षय कुमार को हम पार्ट 2 में देख सकते हैं? इस पर अनुप्रिया ने कहा था, ‘वो महाराज जी बताएंगे.’
ये भी पढ़ें: सिंगर जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
इस बातचीत के बाद फैंस को लगने लगा कि अक्षय कुमार हनुमान अंश के सीक्वल में नजर आ सकते हैं. हालांकि अब एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में अनुप्रिया ने इस मामले पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार इसके सीक्वल का हिस्सा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मैंने पार्ट 2 में अक्षय कुमार को लेकर कुछ नहीं कहा है. यह गलत है.’ बता दें कि मेकर्स पहले ही इसके अगले पार्ट का ऐलान कर चुके हैं.
सुनील लोधी के इलाज में मदद कर रहीं अनुप्रिया
हनुमान अंश के पॉपुलर गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को आवाज देने वाले सिंगर सुनील लोधी जन्म से ही दृष्टिबाधित है. फिल्म की अपार सफलता के बीच अनुप्रिया ने उनकी आंखों के इलाज में मदद का ऐलान किया था. इंटव्यू में उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार भी इसके लिए आगे आई है. अनुप्रिया ने मुंबई में सुनील लोधी के कंसल्टेशन अपॉइंटमेंट बुक किए थे.

400 करोड़ी बनी ‘हनुमान अंश’
2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश का डायरेक्शन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अब तक 53 दिनों में भारत में 309 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है.
ये भी पढ़ें: रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो

