लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पिछले कुछ समय से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, इसका कारण मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण सप्लाई में आई दिक्कत है. ऐसे में अगर आपकी गाड़ी में डीजल का इस्तेमाल होता है तो यह जानकारी आपके लिए है, क्योंकि अब आप पेट्रोल पंपों पर डीजल तय की गई लिमिट में ही खरीद सकते हैं. पहले ग्राहक पेट्रोल पंप पर अपनी जरूरत के मुताबिक डीजल खरीदते थे, लेकिन अब कुछ प्राइवेट फ्यूल कंपनियों ने डीजल खरीदने की मात्रा को सीमित कर दिया है. लेकिन इसके पीछे कारण क्या है ये जानना जरूरी है.

दरअसल,  प्राइवेट फ्यूल कंपनियों Naryana Energy और Jio-bp ने अपने पेटोल पंपों पर डीजल खरीदने की लिमिट तय की है, जिसके पीछे के कारण की बात करें तो कारण डीजल की कीमतों में बड़ा अंतर है. 

डीजल का स्टॉक कम हुआ

सस्ता डीजल मिलने की वजह से बड़े ग्राहक भी रिटेल पेट्रोल पंपों से ज्यादा मात्रा में डीजल खरीद रहे हैं. अब इसकी वजह से पेट्रोल पंपों पर डीजल का स्टॉक कम हो रहा है. जानने वाली बात ये है कि बल्क और रिटेल डीजल की कीमतों में अंतर आया कैसे?

बल्क और रिटेल डीजल की कीमतों में अंतर क्यों आया?

  • मामले की सबसे बड़ी वजह तो पेट्रोल पंप और बल्क ग्राहकों को मिलने वाले डीजल की कीमतों में अंतर है.
  • अंतराराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत भी 108 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है.
  • इसके बाद भी रिटेल पेट्रोल पंपों पर ईंधन के दाम में मई से बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली.
  • इसके साथ ही बल्क और इंडस्ट्रियल ग्राहकों के लिए डीजल की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से तय की जा रही हैं.

कितने रुपये का अंतर आया?

बता दें कि रिटेल और बल्क डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिला है, ये अंतर लगभग 40 रुपये प्रति लीटर का बताया जा रहा है. यही कारण है कि बड़े ग्राहक रिटेल पंपों पर सस्ता डीजल खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं और डीजल सस्ता मिलने की वजह से वे अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा रिटेल पंपों से खरीद रहे हैं, जिसकी वजह से डीजल के स्टॉक पर तेजी से कम होने का दबाव बढ़ रहा है. यही वजह है कि बढ़ती मांग के कारण ही Jio-bp और Nayara Energy ने अपने रिटेल पंपों पर डीजल खरीदने की लिमिट तय कर दी है. 

एक दिन में कितना मिलेगा डीजल?

जानकारी के मुताबिक, Nayara Energy ने अपने आउटलेट पर डीजल खरीदने की लिमिट तय की है और अब एक ग्राहक एक दिन में अधिकमत 70 लीटर से 200 लीटर तक डीजल खरीद सकता है. वहीं Jio-bp के पेट्रोल पंप पर अब एक ग्राहक के लिए डीजल खरीदने की मात्रा सीमित की गई है और अब एक ग्राहक को एक दिन में अधिकतम 50 लीटर डीजल देने की लिमिट तय की गई है. 

भयंकर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी 9000 से ज्यादा की गिरावट; चेक करें रेट

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment