लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भयंकर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी 9000 से ज्यादा की गिरावट; चेक करें रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • 28 सितंबर को सोने की कीमत 4,133 रुपये गिरी.
  • चांदी 9,297 रुपये टूटकर 2.23 लाख पर पहुंची.
  • मजबूत डॉलर, भू-राजनीतिक तनाव ने कीमतें घटाईं.
  • सितंबर में सोना-चांदी हजारों रुपये तक सस्ता हुआ.

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोमवार 28 सितंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 4,133 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ कीमत 1.48 लाख रुपये के स्तर पर आ गई. इस दौरान चांदी में भी बंपर गिरावट दर्ज की गई. कल चांदी 9,297 रुपये टूटकर 2.23 लाख रुपये पर आ गई.

आज सोने की कीमत

आज 24 कैरेट के सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,47,980 रुपये है.

आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,35,550 रुपये है.

आज 18 कैरेट के सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,10,985 रुपये है.

शहरवार सोने की कीमतें

शहर 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम) 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम)
दिल्ली 15,031 13,779
मुंबई 15,016 13,764
कोलकाता 15,016 13,764
चेन्नई  14,908 13,665
बेंगलुरु 15,016 13,764
हैदराबाद 15,016 13,764
केरल 15,016 13,764
पुणे 15,016 13,764
वडोदरा  15,021 13,769

दबाव में सोना-चांदी

न्यूज एजेंसी pti की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई क्योंकि मजबूत डॉलर ने इन कीमती धातुओं पर दबाव बनाए रखा.

गर्ग ने कहा कि कल ब्रेंट क्रूड 4% बढ़कर 108.53 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया. ऐसा इसलिए क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के 7- दिवसीय शांति प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद दोनों देशों के बीच फिर से तनाव बढ़ने और होर्मुज स्ट्रेट के जरिए एनर्जी सप्लाई को चिंताएं बढ़ गई हैं. 

सितंबर में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?

सितंबर में सोने की कीमतों में अब तक 8 हजार रुपये की बड़ी गिरावट आई है. वहीं, चांदी 14 हजार रुपये सस्ती हुई है. 31 अगस्त को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.56 लाख रुपये थी, जो आज 1.48 लाख रुपये है. इसी तरह से अगस्त के मुकाबले 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपये से गिरकर 2.23 लाख रुपये पर आ गई है. 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा 3 साल में पहली बार ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की बढ़ोतरी की है, जिसके चलते सोने की कीमतों में गिरावट आई है. दरअसल, जब अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ाता है, तो निवेशकों को सरकारी बॉन्ड (US Treasury Bonds) और बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं क्योंकि इनमें सोने के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलने लगता है. यही वजह है कि ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक सोने से पैसा निकालकर इसमें लगाने लगते हैं. हालांकि, अमेरिका-ईरान में जारी जंग और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच हो सकता है कि निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में फिर से सोने का रूख करें. 

ये भी पढ़ें:

देश में TV, फ्रिज और गाड़ियों का उत्पादन बढ़ा, रोजमर्रा के सामानों की रफ्तार सुस्त 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment