भारतीय मुक्केबाजों का एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। दो भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने वर्ग के फाइनल में जगह बना चुके हैं। परवीन हुड्डा और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बना ली है। वहीं, नरेंदर को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मुक्केबाजी में भारत को अधिक से अधिक पदक जीतने की उम्मीद है। आइए जानते हैं बॉक्सिंग में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है…