लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चांदी में 7000 से ज्यादा की गिरावट, जानें अब कितनी है 1 किलो की कीमत?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सोना और चांदी की कीमतों में हर रोज बदलाव होते रहते हैं. पिछले कुछ सालों में तो सोना और चांदी की कीमतों ने जो आसमान छुए हैं वो देखते ही बन रहे हैं. ऐसे में जब दोनों में से कोई भी धातु थोड़ी- बहुत भी गिरावट दर्ज करती हैं तो उसको जानकर ग्राहक काफी खुश हो जाते हैं. इसी बीच अब सोमवार यानी 28 सितंबर को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेज (MCX) पर चांदी की कीमत में 7 हजार रुपये से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. जिसके बाद चांदी की कीमत 2,28,000 रुपये के स्तर से भी नीचे गिर गई है.

कितनी है 1 किलो चांदी की कीमत?
28 सितंबर 2026, सोमवार को दोपहर करीब 12 बजकर 36 मिनट पर MCX पर दिसंबर का सिल्वर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 2,27,494 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था. ये पिछले क्लोजिंग भाव 2,34,696 रुपये से 7,202 रुपये या 3.07% कम था. यानी इस समय एक किलो चांदी की कीमत 2,27,494 रुपये है.

क्या है भारी गिरावट की वजह?
घरोलू बाजार में चांदी की कीमतों में आई गिरावट की मुख्य वजह कीमती धातुओं में बड़े पैमाने पर बिकवाली है. तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. खाने- पीने के सामान समेत कई चीजों के दाम लगतार बढ़ रहे हैं. तो वहीं US फेडरल रिजर्व बैंक ने भी ब्याज दरों में आने वाले समय में बढ़ोतरी की बात कही है. 

ऐसे में ब्याज दरों के ज्यादा होने और ट्रेजरी यील्ड का दवाब कीमती धातुओं पर पड़ता है क्योंकि इनसे कोई ब्याज नहीं मिलता है. मजबूत US डॉलर की वजह से दूसरी करेंसी रखने वाले खरीदारों के लिए डॉलर में कीमत वाली धातुएं महंगी हो जाती हैं. इसी वजह से चांदी की कीमतों में हाल- फिलहाल में गिरावट दर्ज की जा रही है. अब आने वाले समय में ये कीमतें और बढ़ेंगी या घटने की उम्मीद है, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Flight टिकट बुक करते ही सस्ता हुआ किराया? MakeMyTrip लौटाएगा पैसे

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment