लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

The Vvaan The Paradise Hanuman Ansh Mirzapur The Movie Avengers Endgame Encore Box Office Collection 2026 – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सिनेमाघरों में इन दिनों कई जॉनर की फिल्में लगी हुई है। बीते हफ्ते 24 सितंबर को साउथ के सुपरस्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ रिलीज हुई। इसके एक दिन बाद 25 तारीख को थिएटर्स में बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्म का भी तड़का लगा। 

दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ के साथ-साथ ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ आई। इनके अलावा ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पहले से लगी हुई हैं। आइए जानते हैं कि इन सभी मूवीज ने रविवार को कितना बिजनेस किया।




The Vvaan The Paradise Hanuman Ansh Mirzapur The Movie Avengers Endgame Encore Box Office Collection 2026

फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी
– फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie


100 करोड़ से कितनी दूर ‘द पैराडाइज’?

साउथ के सुपरस्टारा नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की बात करें, तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को 6,764 शो में 15.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इससे साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में अब यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने से कुछ ही कदम की दूरी पर है।

  • ‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन 34.65 करोड़ रुपये कमाए। 
  • दूसरे दिन इसने 14.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 15.25 करोड़ रुपये कमाए।
  • वहीं, ‘पैराडाइज’ का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 138.25 करोड़ रुपये हो गया है।


The Vvaan The Paradise Hanuman Ansh Mirzapur The Movie Avengers Endgame Encore Box Office Collection 2026

‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


‘द वन’ की कमाई में कितना आया उछाल?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था। इसके बाद शनिवार को 11.25 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, रविवार को मूवी ने 14 करोड़ कमाए, जिसके साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपये हो गया है।


The Vvaan The Paradise Hanuman Ansh Mirzapur The Movie Avengers Endgame Encore Box Office Collection 2026

एवेंजर्स एंडगेम एनकोर
– फोटो : सोशल मीडिया


‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ की कमाई में दिखी सुस्ती

मार्वल की सुपरहिट फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने सात साल बाद ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ नाम के साथ फिर सिनेमाघरों में वापसी की है। इस मूवी को रिलीज हुए भी तीन दिन हो गए हैं और इन तीन दिनों में इस मूवी ने भारत में सिर्फ 22.45 करोड़ का ही बिजनेस किया है। 

  • ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 
  • दूसरे दिन इसने 7.65 करोड़ रुपये कमाए। 
  • रविवार को तीसरे दिन इसने 7.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। 


The Vvaan The Paradise Hanuman Ansh Mirzapur The Movie Avengers Endgame Encore Box Office Collection 2026

मिर्जापुर द मूवी
– फोटो : सोशल मीडिया


‘मिर्जापुर द मूवी’ का कैसा रहा हाल

अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ को रिलीज हुए 24 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 25.75 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग की थी और अब 24वें दिन इसने 1.70 करोड़ का बिजनेस किया है। सिनेमाघरों में इतनी सारी फिल्में होने के बाद भी ‘मिर्जापुर’ का भौकाल कम होता नहीं दिख रहा। इसके कुल कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अभी तक 227.05 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एलपीयू में बेकाबू बवाल:इंटरनेट बंद, 10 दिन की छुट्टी, सीएम मान ने दिए ये आदेश; डीजीपी आज संभालेंगे मोर्चा – Lovely Professional University Uproar Punjab Government Internet Services Suspended Dgp Live Update

तेलंगाना:शमशाबाद में कैब चालक पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी; पुलिस जांच में जुटी – Hyderabad-shamshabad-cab-driver-alleged-woman-harassment-attempt-to-rob-rs-60000-near-tondupalli-toll-plaza

अमेरिका-चीन संबंध:जब ट्रंप ने जिनपिंग से पूछा- क्या आप खरीदेंगे हथियार? ताइवान कर रहा आपूर्ति का इंतजार – Ambassador-david-perdue-says-donald-trump-asks-xi-jinping-of-us-arms-sale-taiwan-14-billion-weapons-package

139 रन…10 चौके…9 छक्के:विराट कोहली के बल्ले ने मचाई तबाही! तिरुवनंतपुरम में बने 13 धांसू रिकॉर्ड्स, जानें – Virat Kohli Creates History With 15,000 Odi Runs: 13 Remarkable Records From Thiruvananthapuram Ind Vs Wi Odi

समरसता व भाईचारे का संदेश:सिंघल जी का जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित, व्यक्तिगत उपलब्धियों से अधिक अहम – Ashok Singhal Life Message Of Harmony And Brotherhood Dedicated To The Welfare Of Humanity

दिल्ली:अरावली से यमुना तक टूट गया पानी का प्राकृतिक रास्ता, कंक्रीट में दबकर खो गईं जलधाराएं; फिर संकट शुरू – The Natural Water Path From The Aravallis To The Yamuna Has Been Severed.

Leave a Comment