लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सहजन की पत्तियों से बीज तक, हर हिस्सा है खास; PM मोदी भी खाते हैं इसके पराठे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हमारे यहां कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जिन्हें हम लंबे समय से खाते आ रहे हैं लेकिन उनके पोषण से जुड़ी खूबियों पर शायद ही कभी ध्यान देते हैं. सहजन यानी मोरिंगा भी ऐसी ही एक सब्जी है. इसे अंग्रेजी में ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है. सहजन की पत्तियों से लेकर इसकी फलियों और बीजों तक का इस्तेमाल अलग-अलग तरह से खाने में किया जाता है. यही वजह है कि इसे पोषक तत्वों से भरपूर पौधों में गिना जाता है.

‘मिरेकल ट्री’ क्यों कहलाता है मोरिंगा?

Image

डायटीशियन भावेश गुप्ता ने इसे ‘मिरेकल ट्री’ बताते हुए कहा कि यह अपनी थेरेप्यूटिक प्रॉपर्टीज के लिए काफी जाना जाता है. उन्होंने बताया कि इसमें एंटी-डायबिटिक, एंटी-कैंसर, एंटी-अल्सर, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मोरिंगा में विटामिन A, B और C भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो इसे पोषण के लिहाज से खास बनाते हैं.

वहीं, वेलनेस कोच राम वर्मा ने मोरिंगा के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “मैंने मोरिंगा बहुत खाया है और मुझे हमेशा इसके अच्छे नतीजे मिले हैं.”

प्रोटीन से कैल्शियम तक, सहजन में क्या-क्या?

मतलब सहजन की पत्तियों में प्रोटीन के साथ कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जबकि इसकी फलियां भी खाने में इस्तेमाल की जाती हैं और इसके बीजों से तेल समेत कई उत्पाद तैयार किए जाते हैं. सहजन के अलग-अलग हिस्सों में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. हालांकि, पोषक तत्वों की मात्रा पौधे के हिस्से और उसकी उम्र के अनुसार बदल सकती है.

पत्तियां भी पौष्टिक, फलियां भी काम की

सहजन की पत्तियों को सब्जी, साग, चटनी या पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, इसकी हरी फलियां को दाल, सांभर और कई भारतीय व्यंजनों में डाला जाता है. मोरिंगा को लेकर दिलचस्प बात ये भी है कि इसके कई हिस्सों को खाने में शामिल किया जा सकता है. 

PM मोदी भी बता चुके हैं मोरिंगा के फायदे

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मोरिंगा को अपनी डाइट में शामिल करने की बात कह चुके हैं. उन्होंने एक बातचीत में सहजन के पोषण का जिक्र करते हुए बताया था कि वह इसके पराठे बनाते और खाते थे. उन्होंने कहा था कि आज भी वह हफ्ते में एक-दो बार इसका इस्तेमाल करते हैं.

यानी सहजन सिर्फ पारंपरिक भारतीय सब्जी भर नहीं है बल्कि इसे रोजमर्रा की डाइट में शामिल किए जाने वाले पौष्टिक खाद्य पदार्थ के तौर पर भी देखा जा सकता है. 

हालांकि, किसी भी एक खाद्य पदार्थ को 'सुपरफूड' मानकर जरूरत से ज्यादा खाने के बजाय संतुलित आहार के तौर पर लेना ज्यादा जरूरी है. अगर किसी को कोई विशेष स्वास्थ्य समस्या है या वह नियमित दवाएं ले रहा है तो डाइट में किसी नए खाद्य पदार्थ को शामिल करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लेना बेहतर है.
यह भी पढ़ें: जीरा भिगोकर पानी पीना सिर्फ ट्रेंड है या सच में है काम का? पहले जान लें ये बातें

The post सहजन की पत्तियों से बीज तक, हर हिस्सा है खास; PM मोदी भी खाते हैं इसके पराठे appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment