लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘नई नवेली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, यामी गौतम बनीं ‘डायन भाभी’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फिल्म ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यामी गौतम फिल्म में मोहिनी का किरदार निभाती नजर आएंगी. फिल्म की कहानी मेरठ पर आधारित है. ये फिल्म हंसी-मजाक, पारिवारिक उथल-पुथल, अनसुलझे रहस्यों और धमाकेदार एक्शन की ऐसी जुगलबंदी है, जो पर्दे पर एक शानदार एक्सपीरियंस देने वाली है. फिल्म के ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. 

बालाजी मोहन ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने फिल्म को लिखा है. आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. जी.वी. प्रकाश कुमार ने फिल्म का म्यूजिक दिया है. फिल्म दशहरे के ठीक पहले 16 अक्टूबर, 2026 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.

कैसा है ट्रेलर?

फिल्म में अवस्थी परिवार की कहानी दिखेगी. जहां परिवार की नई बहू, मोहिनी के आने के बाद ऐसे कई सवाल सामने आते हैं, जिनका कोई जवाब नहीं है. शादी की रस्मों से शुरू होने वाला सिलसिला धीरे-धीरे हैरान करने वाली दुनिया के दरवाजे खोल देता है. ट्रेलर जबरदस्त है. यामी गौतम को ‘डायन भाभी’ के रोल में पसंद किया जा रहा है. ट्रेलर में यामी गौतम साड़ी पहने एक्शन मोड में दिखी हैं. कभी हवा में उड़ते हुए तो कभी धनुष चलाते हुए यामी गौतम को देखा गया है. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

मोहिनी का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए यामी गौतम ने कहा, ‘मोहिनी का किरदार मुझे इसलिए पसंद आया क्योंकि वो वैसी नहीं है जैसी दर्शक उम्मीद करते हैं. उसमें एक अपनापन और जानी-पहचानी सी बात है. एक ऐसा गहरा राज भी छुपा है जो धीरे-धीरे सामने आता है. नई नवेली ने मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया, जो परिवार, हंसी-मजाक, जज़्बातों, जादुई दुनिया और धमाकेदार एक्शन के बीच आसानी से ढल जाती है. फिर भी दिल से अपनी जड़ों से जुड़ी रहती है. बालाजी सर, आनंद सर, हिमांशु, कलर येलो की टीम और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शानदार है. मैं इस बार दशहरे के मौके पर दर्शकों को मोहिनी से रूबरू कराने और उन्हें इस अनोखे सफर पर ले जाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं’.

 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment