
Ex in Relationship: रिलेशनशिप में लड़के और लड़की को रिश्ते को हेल्दी बनाए रखने के लिए ईमानदारी की बहुत जरूरत होती है. लेकिन कभी-कभी रिलेशनशिप में यह देखा जाता है कि बॉयफ्रेंड की लाइफ में एक्स-गर्लफ्रेंड की एंट्री हो जाती है, तो कभी गर्लफ्रेंड की लाइफ में एक्स-बॉयफ्रेंड की एंट्री हो जाती है. ऐसी स्थिति बहुत ही ज्यादा तनावपूर्ण होती है.
शांति से बैठकर करें दिल की बात
अगर आपके पार्टनर की लाइफ में एक्स की एंट्री हो गई है, तो सबसे पहले शांत दिमाग से बातचीत करें. उन्हें स्पष्ट बताएं कि एक्स का वापस आना और उनसे बातचीत करना आपको असहज महसूस कराता है, जिससे एक-दूसरे पर भरोसा कम होने लगता है. अगर आपस में बातचीत से सबकुछ क्लियर हो जाता है कि आपके साथी का रुख आपकी ओर है न कि एक्स की तरफ, तो फिर आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. लेकिन कई बार लोग रिलेशनशिप में बातें छिपाते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना जरूरी है.
पार्टनर की ईमानदारी और व्यवहार पर ध्यान दें
आपके पार्टनर की अगर बार-बार एक्स से बातचीत हो रही है, तो आपको यह देखने की जरूरत है कि आप इस रिलेशनशिप में अपना कितना समय दे रहे हैं और आपका साथी कितना समय व ध्यान दे रहा है. अगर साथी रिश्ते को लेकर ईमानदार नहीं है, तो फिर सोचने की जरूरत है. हालांकि, कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, क्योंकि यह आप पर मानसिक रूप से हावी हो सकता है.
पार्टनर से कहें कि किसी एक को चुनें
एक्स की एंट्री से ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आपके पार्टनर ने आपसे सच्चा प्यार किया है, तो वह एक्स से खुद दूरी बना लेगा. अगर ऐसा नहीं होता है और वह एक्स के संपर्क में बना रहना चाहता है, तो साफ शब्दों में उसे किसी एक को चुनने को कहें. इससे स्थिति में पूरी क्लैरिटी आएगी और आपको समझ आएगा कि आपके लिए क्या उचित है और क्या अनुचित.
अपने आत्मसम्मान से न करें समझौता
जब भी साथी की लाइफ में एक्स की एंट्री होती है, तो कई बार बातचीत में भी तल्खी आ जाती है. ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले अपने आत्मसम्मान को प्राथमिकता देने की जरूरत है. साथ ही यह भी ध्यान दें कि कहीं आप खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित तो महसूस नहीं कर रहे हैं. अगर वह आपके और एक्स के बीच में एक्स को चुनते हैं, तो आत्मसम्मान के साथ रिश्ते से बाहर निकल जाना ही बेहतर है.
यह भी पढ़ें: शादी के नाम पर धोखा? जानिए क्यों जरूरी है प्री-मैरिज इन्वेस्टिगेशन
The post रिलेशनशिप में पार्टनर की लाइफ में हो गई है एक्स की एंट्री? ऐसे संभालें स्थिति appeared first on Prabhat Khabar.

