लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शिमला:करोड़ों के कारोबार के बाद भी खुद को बताया क्लर्क, कोर्ट को किया गुमराह; पत्नी का गुजारा भत्ता बरकरार – Despite A Business Worth Crores, He Claimed To Be A Clerk; Wife’s Maintenance Allowance Upheld

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पत्नी को दिए जाने वाले 10,000 प्रति माह के गुजारा भत्ते को चुनौती देने वाली पति की याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता एक बेहद समृद्ध और व्यावसायिक परिवार से ताल्लुक रखता है।

अपनी असली आय को छिपाने के लिए खुद को पिता की दुकान में मामूली क्लर्क बताना केवल अदालत को गुमराह करने का प्रयास है। कोर्ट ने कहा कि पत्नी की ओर से स्कूल में अध्यापिका के रूप में 8,000 की मामूली कमाई कर लेना पति को उसके कानूनी और नैतिक दायित्वों से मुक्त नहीं करता। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और न्यायाधीश योगेश जसवाल की खंडपीठ ने मंडी फैमिली कोर्ट के आदेश को सही ठहराया, इसमें पत्नी को धारा 125 सीआरपीसी के तहत 10,000 प्रति माह गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।

पति का कहना था कि वह अपने पिता के पास केवल एक क्लर्क के रूप में काम करता है और उसका मासिक वेतनमान केवल 10,000 है। तर्क दिया कि पत्नी अध्यापिका के रूप में 8,000 प्रति माह कमा रही है, बेटा पति के पास रह रहा है और पत्नी को घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत पहले ही 2,500 प्रति माह मिल रहे हैं। ऐसे में 10,000 का अतिरिक्त गुजारा भत्ता बहुत ज्यादा है। 

कोर्ट ने पाया कि पति का यह दावा पूरी तरह से झूठा और अदालत को गुमराह करने वाला है कि वह अपने पिता के पास केवल एक क्लर्क के रूप में काम करता है और उसका मासिक वेतनमान केवल 10,000 रुपये है। पति अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता की उम्र 75 वर्ष है और उनका तीन मंजिला व्यावसायिक कांप्लेक्स है।

जिरह के दौरान पति ने खुद स्वीकार किया कि उनके बिजनेस का सालाना टर्नओवर कई करोड़ रुपये का है। कानूनन पत्नी को यह अधिकार है कि वह अपने ससुराल और पति की जीवनशैली के अनुरूप सम्मानजनक जीवन जी सके।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ग्राउंड रिपोर्ट:वीआईपी इलाका, दूतावास और पुलिस का पहरा; फिर भी शाम होते ही महिलाओं को सताता है डर – Amidst The Heavy Security Surrounding Embassies In Delhi, Women Begin To Feel Afraid As Evening Falls

ओपनएआई के एआई के एजेंटों पर उठे सवाल:53 मामलों में तस्वीरें दूसरी जगह कैसे पहुंची? जानें पूरा मामला – Questions Raised About Openai Ai Agents How Did Images End Up Elsewhere In 53 Cases Find Out Full Story

नॉरईस्टर ने अमेरिका में मचाई तबाही:समंदर उफना, सड़कें डूबीं और हजारों घरों की बिजली गुल, सड़कों पर चलीं नावें – Noreaster Wreaks Havoc In Us Seas Surge Roads Submerge Thousands Of Homes Lose Power Boats Navigate Streets

आसमान छूने निकलीं बेटियां:108 देशों की 12,000 छात्राओं ने बनाया सैटेलाइट, मिशन शक्तिसैट ने रचा विश्व रिकॉर्ड – 12000 Female Students From 108 Countries Built Satellite Mission Shaktisat Set World Record

पहाड़ से मैदान तक बाढ़:यूपी में आफत की बारिश, 58 मौत; पहाड़ पर बर्फ, दिल्ली में गिरा पारा; चारधाम यात्रा रुकी – Floods From Hills To Plains: Torrential Rains Wreak Havoc In Up; 58 Dead.

विश्व पर्यटन दिवस:दिल को छू लेने वाली है विदेशी महिला सैलानी और ऑटो चालक की एक वीडियो, लाखों व्यूज और लाइक्स – World Tourism Day: A Heartwarming Video Featuring A Foreign Female Tourist And An Auto-rickshaw Driver

Leave a Comment