लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीजी:शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर, पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाने वाली पिंकी मदिरा के साथ गिरफ्तार – Cg Complainant Turns Out To Be Liquor Smuggler Pinki Accused Police Of Extortion Arrested With Illicit Alcohol

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कोरबा में अवैध शराब के काले कारोबार पर आबकारी विभाग ने करारा प्रहार किया है। दीपका वृत्त की टीम ने गुरुवार को ग्राम राजकम्मा आवासपारा में बड़ी दबिश देकर 22 वर्षीय महिला आरोपी सैजल उर्फ पिंकी ध्रुव को दौड़ाकर पकड़ा। उसके कब्जे से 7.2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है।

पुलिस को चकमा देकर फरार हुई थी पिंकी

यह वही चर्चित पिंकी है, जो 20 सितंबर की कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई थी। उस दिन उसकी साथी भगवती ध्रुव 13.2 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ी गई थी, लेकिन पिंकी भाग निकली थी। तभी से आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी और आरक्षक अभिषेक चौहान की टीम उसकी तलाश में थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर टीम ने उसे धर दबोचा।

इस गिरफ्तारी की सबसे बड़ी चर्चा इसकी पृष्ठभूमि को लेकर है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार पिंकी और उसके भाई ने ही कटघोरा थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। शिकायत पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब उसी मामले की शिकायतकर्ता खुद अवैध शराब के साथ पकड़ी गई है। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल दाखिल कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।

ये भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़: प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 25 सितंबर से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, जानें क्या होगा खास

आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगी। इसे लेकर विशेष टीम भी बनाई गई है, जो लगातार नजर रख रही है।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आईएएफ:अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, आज से दर्ज करें आपत्ति; कब तक खुला रहेगा पोर्टल? जानें – Iaf Agniveer Vayu Answer Key 2027 Released, Objection Window Opens Today

हरिद्वार का हैप्पी हत्याकांड:पुलिस ने हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में किया ढेर, दूसरा कातिल हुआ फरार – Haridwar Happy Murder Case Killer Shot Dead In Police Encounter Another Absconding

टेढ़े-मेढ़े स्कैन भी समझेगा एआई: सर्वम ने लॉन्च किया विजन 2.1, उलझे कागजात से सेकंड्स में कैसे निकालेगा डेटा? – Sarvam Ai Unveils Vision 2.1: Redefining Document Intelligence Across 22 Indian Languages

एशियाड:भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण, ईरान को दी मात; अंतिम समय में कैसे पलटा खेल? – Asian Games Women’s Kabaddi Final Match Highlights India Vs Iran Match Scoreboard Result Update Medal Tally

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा:140 की रफ्तार से डिवाइडर में टकराकर कई बार पलटी कार, तीन की मौत; दो गंभीर – Agra-lucknow Expressway Accident Car Traveling At 140 Kmph Hits Divider Three Die After Falling Intodeep Gorge

बॉक्स ऑफिस:कैसी रही ‘द वन’ की शुरुआत? ‘हनुमान अंश’ के आगे ‘महाकाव्य श्री रामायण’ की हालत खराब, जानें कलेक्शन – Vvaan Hanuman Ansh The Paradise Mirzapur The Movie Mahakavya Shri Ramayan Katha Avengers Endgame box Office

Leave a Comment