लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमीरी की रेस से बाहर हुए जूही चावला और करण जौहर, M3M Hurun Rich List में बड़ा उलटफेर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 सामने आ गई है और इस बार बॉलीवुड सितारों की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पिछले साल 7,790 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाली एक्ट्रेस जूही चावला और 1,880 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले फिल्ममेकर करण जौहर इस बार लिस्ट से बाहर हैं. आइए जानते हैं, आखिर इस बार जूही चावला और करण जौहर का नाम इस लिस्ट में क्यों नहीं है.

पिछले साल दूसरे नंबर पर थीं जूही चावला
2025 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में एक्ट्रेस जूही चावला और उनका परिवार 7,790 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर था, लेकिन इस बार वह लिस्ट से बाहर हैं. जूही चावला के लिस्ट से बाहर होने की एक बड़ी वजह उनके बिजनेस और निवेश की वैल्यू में आया बदलाव माना जा रहा है. 

अमीरी की रेस से बाहर हुए जूही चावला और करण जौहर, M3M Hurun Rich List में बड़ा उलटफेर

जूही चावला की नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में उनके और उनके पति जय मेहता की हिस्सेदारी से जुड़ा है. फ्रैंचाइजी की वैल्यू में उतार-चढ़ाव और फैमिली बिजनेस में हुए बदलाव का सीधा असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा है.

ये भी पढ़ें:- शाहरुख खान की घटी नेटवर्थ, फिर भी हैं देश के सबसे अमीर एक्टर, जानें- किस नबंर पर हैं सलमान से अमिताभ बच्चन

करण जौहर क्यों हुए लिस्ट से बाहर?
वहीं, बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर पिछले साल 1,880 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर थे, लेकिन इस बार उनका नाम भी लिस्ट में नहीं है. उनकी नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनकी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस से जुड़ा है. पिछले एक-दो साल में प्रोडक्शन हाउस की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया, जिनमें ‘चांद मेरा दिल’, ‘होमबाउंड’, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, ‘जिगरा’ और ‘धड़क 2’ शामिल हैं. 

अमीरी की रेस से बाहर हुए जूही चावला और करण जौहर, M3M Hurun Rich List में बड़ा उलटफेर

इसका असर कंपनी की वैल्यूएशन पर भी पड़ा. इसके अलावा, इस साल हुरुन ने संपत्ति की गणना में उनकी दूसरी कंपनियों और हिस्सेदारी को भी देखा. इन बदलावों के बाद करण जौहर की संपत्ति लिस्ट में शामिल होने वाली तय रकम से कम रह गई, इसलिए इस बार उनका नाम लिस्ट में नहीं है.

सलमान खान की धमाकेदार एंट्री
शाहरुख खान एक बार फिर देश के सबसे अमीर भारतीय एक्टर बनकर उभरे हैं. हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, किंग खान की कुल नेटवर्थ 10,000 करोड़ रुपये है. वहीं, 4,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ अमिताभ बच्चन दूसरे नंबर पर हैं. इस बार सलमान खान की भी लिस्ट में एंट्री हुई है. उन्होंने 3,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ पहली बार इस लिस्ट में जगह बनाई है.

ये भी पढ़ें:- 1630 करोड़ से सीधे 4,000 करोड़ पहुंची अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ, देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment