राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आरएमएस सीईटी 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र शैक्षणिक सत्र 2027-28 में दाखिला लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाकर 23 सितंबर से 20 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
किस उम्र के छात्र हैं योग्य?
- राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जिन छात्रों का जन्म 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017 के बीच हुआ है, वे आवेदन कर सकते हैं।
- कक्षा 9 में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 13 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2027 के आधार पर की जाएगी। शहीद सशस्त्र बल कर्मियों के आश्रितों को अधिकतम आयु सीमा में 6 महीने की छूट मिलेगी।