
स्लीपर बस में सफर करना सुविधाजनक होता है और वो भी खासकर लंबी दूरी के सफर में, लेकिन रात के सफर में ज्यादातर यात्री सो जाते हैं। ऐसे में अगर बस में अचानक आग लग जाए तो कुछ ही मिनटों में स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है। दरअसल, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात स्लीपर बस में आग लगने की घटना ने इस खतरे को फिर सामने ला दिया है।
बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार थे और इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, कई यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन कई लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए। ऐसे में इस घटना ने बस की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। इसलिए अगर आप भी स्लीपर बस से यात्रा कर रहे हैं या करने वाले हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…

2 of 6
ग्रेटर नोएडा स्लीपर बस हादसा: स्लीपर बस में यात्रा करते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : AI Generated
बस में चढ़ते ही सबसे पहले क्या देखें?
- यात्री सीट या स्लीपर बर्थ पर जाने से पहले यह देख लें कि बस का मुख्य दरवाजा कहां है
- इसके अलावा इमरजेंसी एग्जिट, खिड़की और उपलब्ध एस्केप हैच की जानकारी भी रखनी चाहिए
- सरकारी तकनीकी मानकों में संबंधित बसों के लिए इमरजेंसी एग्जिट और एस्केप हैच जैसी व्यवस्थाओं का प्रावधान है

3 of 6
ग्रेटर नोएडा स्लीपर बस हादसा: स्लीपर बस में यात्रा करते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : AI Generated
क्या करें और क्या नहीं?
- रात में सोने से पहले अपना मोबाइल ऐसी जगह रखें, जहां जरूरत पड़ने पर तुरंत हाथ में आ सके
- सामान को रास्ते या इमरजेंसी एग्जिट के पास बिल्कुल न रखें
- आग या धुआं दिखे तो सामान लेने में समय न गंवाएं
- मोबाइल, बैग या दूसरे सामान को बचाने के चक्कर में समय गंवाना खतरनाक हो सकता है

4 of 6
ग्रेटर नोएडा स्लीपर बस हादसा: स्लीपर बस में यात्रा करते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : AI Generated
- अगर बस में आग लगने या धुआं भरने का पता चलता है तो सबसे पहले बाहर निकलने पर ध्यान दें
- धुआं तेजी से फैलने की स्थिति में नीचे झुककर निकलने की कोशिश करें
- जिस रास्ते से धुआं या आग आ रही हो, उसकी तरफ जाने के बजाय दूसरा सुरक्षित निकास तलाशें

5 of 6
ग्रेटर नोएडा स्लीपर बस हादसा: स्लीपर बस में यात्रा करते समय क्या बातें ध्यान रखें? (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : AI Generated
- खिड़की और इमरजेंसी एग्जिट की जानकारी रखें
- स्लीपर बस में कई यात्री ऊपर या अंदर की बर्थ पर होते हैं
- ऐसे में सामान्य दरवाजे तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है
- इसलिए यात्रा शुरू होने के बाद ही यह समझ लेना चाहिए कि इमरजेंसी स्थिति में बाहर निकलने का दूसरा रास्ता कौन-सा है
