लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार:तीन राउंड फायरिंग में घायल हुआ 12 साल का बच्चा, आरोपी के पास से पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद – 12-year-old Boy Injured In Firing During Rivalry, Accused Held With Pistol And 24 Live Cartridges

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ में दो ग्रामीणों के बीच चल रही पुरानी अदावत के दौरान हुई गोलीबारी की चपेट में आकर दोस्तों के साथ खेल रहा 12 वर्षीय किशोर घायल हो गया। गोली उसके बाएं पैर में घुटने के पास लगी और आर-पार निकल गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल और कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल किशोर से घटना की जानकारी ली।

घायल किशोर की पहचान लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ निवासी गंगा कुमार सिंह के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. रोशन कुमार ने बताया कि गोली किशोर के बाएं पैर को चीरते हुए निकल गई है। इससे पैर में जख्म हुआ है। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है।

सत्यानंद को निशाना बनाकर फायरिंग का आरोप

घायल किशोर के बाबा पुलिस सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के संजय सिंह और सत्यानंद सिंह के बीच करीब एक वर्ष से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व के एक मामले में सत्यानंद सिंह जेल गया था। जेल से बाहर आने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान संजय सिंह ने उसे निशाना बनाकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन सत्यानंद बच गया।

बताया गया कि सत्यानंद के घर से बाहर निकलने की जानकारी मिलने के बाद संजय सिंह ने उसका पीछा किया और उस पर करीब तीन राउंड फायरिंग की। इसी दौरान वहां दोस्तों के साथ खेल रहा श्रवण गोली की चपेट में आ गया। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

पढ़ें: गंगा में उतरे थे करमा पूजा की मूर्ति विसर्जित करने, 11 लोग डूबे; चार को बचाया, छह लापता और एक की मौत

गोली चलने की आवाज सुनकर भागने लगा था किशोर


श्रवण ने बताया कि वह गांव के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसने संजय सिंह को गोली चलाते हुए देखा और सत्यानंद सिंह को आगे भागते देखा। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी बच्चे वहां से भागने लगे। इसी दौरान उसके पैर में गोली लग गई।

पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद


मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घायल किशोर और उसके बाबा के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घटनास्थल से तीन खोखे भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टोंक:एसडीएम थप्पड़ कांड में जेल से बाहर आए नरेश मीणा, हाईकोर्ट से मिली सशर्त जमानत, समर्थकों ने किया स्वागत – Tonk: Naresh Meena Released In Sdm Slap Case, Gets Conditional Bail From High Court; Supporters Welcome

बिहार:रात में अचानक चीखने लगी 12 साल की बच्ची, खिड़की से किसी ने फेंका केमिकल जैसा पदार्थ; कटिहार में सनसनी – Katihar Acid Attack: Minor Girl Suspectedly Targeted With Chemical Thrown Through Window Police Probe Underway

बिहार कैबिनेट:सीएम सम्राट ने दिनकर और मां सीता विवि की स्थापना को दी मंजूरी, किन खास 24 प्रस्ताव पर लगी मुहर? – Bihar Cabinet Approves 24 Proposals, Gives Nod To Dinkar And Maa Sita Universities Dairy Projects Drones

‘पापा और बाबा ने मम्मी-नानी को मार दिया’:मासूमों के सामने खूनी खेल, बच्चों ने बताई डबल मर्डर की खौफनाक कहानी – Children Recounted Horrifying Story Of Etah Double Murder

‘राइज एंड फॉल’ में दिखेंगे वीरेंद्र सहवाग:पहले शो होस्ट करने से किया था इनकार, फिर क्यों माने? सुनाया किस्सा – Virender Sehwag To Host Rise And Fall, Says 20 Years Of Cricket Experience Will Help

एसबीआई कॉन्क्लेव:’वित्तीय क्षेत्र अगली पीढ़ी के उद्यमों को दे पूंजी’, बोले पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा – Financial Sector Must Fund Next-gen Enterprises, Not Just Next Year’s Growth: Pm’s Principal Secretary

Leave a Comment