लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चढ़ावा चोरी:जांच में अहम खुलासा, राममंदिर में अनिल मिश्रा की सिफारिश से रखे गए थे सवा सौ से अधिक कर्मचारी – Over 125 Employees Hired At Ram Mandir On Anil Mishra’s Recommendation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच में एक अहम खुलासा हुआ है। ट्रस्ट से इस्तीफा देने वाले सदस्य अनिल मिश्रा ने सबसे अधिक करीब सवा सौ अपने लोगों की भर्ती मंदिर प्रबंधन में कराई थी। चंपत और गोपाल राव के लोगों की भर्ती उनके मुकाबले लगभग आधी थी। एसआईटी जांच में ये अहम तथ्य सामने आया है। अनिल मिश्रा की भूमिका कमीशन से लेकर चढ़ावा चोरी में गहराती जा रही है।

दरअसल, चोरी में अब जो गिरफ्तार हुए हैं, उनमें टिन्नू यादव, चंपत राय का करीबी था जबकि आरोपी सुभाष श्रीवास्तव रिटायर बैंक कर्मी है। इसके अलावा अन्य छह आरोपी बैंक की तरफ से एक कंपनी के जरिये ठेके पर रखे गए थे। हालांकि ये सभी ट्रस्ट के पदाधिकारियों के सिफारिशी थे।

अनुकल्प और लवकुश मिश्रा, जिनकी भूमिका इस खेल में काफी बड़ी है, अनिल मिश्रा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर प्रबंधन ने जितने भी कर्मी अपने स्तर पर रखे थे उनमें से अधिकतर अनिल के परिचित, करीबी या रिश्तेदार थे। जिसको चाहते उसको नौकरी दे देते। इसलिए उनका हस्तक्षेप भी हर जगह पर रहता था।

गड़बड़ियों की आशंका पर जब एक बैंक अधिकारी ने सभी गणनाकर्मियों को हटाने की बात कही थी तब ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया था। यही नहीं, किसी को भी हटाने नहीं दिया था। सूत्रों के मुताबिक इसमें चंपत राय, गोपाल राव व टिन्नू यादव ने तो पैरवी की ही थी, मगर सबसे अधिक सिफारिश अनिल मिश्रा ने की थी। वह अड़ गए थे कि कोई भी कर्मी नहीं हटाया जाएगा। हुआ भी यही था। अब पता चल रहा है कि इसके पीछे का असल खेल क्या था।

अनिल पर कमीशन लेने के भी आरोप

एसआईटी अनिल मिश्रा पर कमीशन लेने के आरोपों की भी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान उनकी कई संपत्तियों के बारे में पता चला है। 


  • एसआईटी ये भी आकलन कर रही है कि ट्रस्टी बनने के बाद उनकी संपत्ति कितनी बढ़ी है। सूत्र बताते हैं कि इसमें कई गुना बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य नहीं है। जब एसआईटी अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपेगी तो उसमें इसकी कई परतें खुलेंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेपाल में बाढ़ का कहर:कीचड़ से भरी सुरंग में फंसे लोगों को सेना ने कैसे निकाला? बचाव का वीडियो आया सामने – Nepal Flood: Survivors Rescued From Mud-filled Tunnel As Army Releases Dramatic Rescue Video

जियो के आईपीओ को सेबी की मंजूरी:27 करोड़ नए शेयर जारी कर बाजार में उतरेगी कंपनी, निवेशकों के लिए खास क्या? – Jio Platforms Ipo Sebi Approval 27 Crore Shares

अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत:सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो धरने पर बैठूंगी – Ankit Balian Murder Case Wife Seema Speaks Out For First Time

यूपी:अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, बोले- मुफ्त बस का वादा कर बसें हटवाईं, भाजपा सिर्फ वोटों की सगी – Up: Akhilesh Yadav Takes A Dig At Cm Yogi, Says—promised Free Bus Rides But Had Buses Removed; The Bjp Cares O

दोस्ती, शादी और उसके बाद जासूसी:isi नेटवर्क से जुड़े मिया-बीवी की इनसाइड स्टोरी, पाकिस्तान भेजे चुके आठ सिम – Isi Spy Network Busted Sahil And Samira Accused Of Sending Eight Indian Sim Cards To Pakistan Via Dubai

त्योहार से पहले महंगाई की मार:मुंबई में एक सितंबर से नौ रुपये लीटर महंगा होगा तबेला दूध; क्यों बढ़ाई गई कीमत? – Mumbai Tabela Milk Price Hike September 1 2026

Leave a Comment