अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा का ट्रंप टीवी अब लाइव स्ट्रीमिंग करेगा. इस प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे और सातों दिन लगातार कंटेंट मुहैया कराया जाएगा है. यहां प्रशासन से जुड़ी ताजा खबरों के साथ-साथ महत्वपूर्ण घोषणाएं और पहले सामने आ चुके बड़े घटनाक्रम भी एक ही जगह देखने को मिलेंगे.
ट्रंप TV का मकसद दर्शकों तक राष्ट्रपति और उनके प्रशासन से जुड़ी जानकारी सीधे पहुंचाना है. लाइव स्ट्रीम में प्रशासन की नई घोषणाओं, प्रमुख कार्यक्रमों और दूसरे अहम अपडेट को शामिल किया जा रहा है.
IT’S LIVE. 📺🦅
TRUMP TV IS STREAMING NOW. 24/7, updated in real time, with top past moments, announcements, and the latest and greatest from the administration all in one place.
Not every big moment has made it on your tv, now it can.
📲 https://t.co/3KwWkBZ69m pic.twitter.com/g4v7n2J04s
— The White House (@WhiteHouse) September 21, 2026
24 घंटे देख सकेंगे ताजा अपडेट
ट्रंप TV की स्ट्रीमिंग लगातार जारी रहेगी. इसका मतलब है कि दर्शक किसी खास कार्यक्रम या घोषणा का इंतजार किए बिना दिन के किसी भी समय प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कंटेंट देख सकते हैं. इसमें प्रशासन से जुड़े नए अपडेट के साथ पहले के महत्वपूर्ण पलों को भी शामिल किया जा रहा है. इस तरह एक ही प्लेटफॉर्म पर ताजा खबरों और पुराने प्रमुख घटनाक्रमों को देखने की सुविधा दी जा रही है.
मीडिया की एंट्री पर बैन
CNN, पोलटिको और MS नाउ को व्हाइट हाउस में एंट्री करने से रोकने के फैसले के कुछ ही दिनों बाद व्हाइट हाउस ने अपना 24 घंटे चलने वाला डिजिटल चैनल ट्रंप TV शुरू कर दिया है. यह चैनल ऐसे समय शुरू किया गया है जब CNN, Politico और MS NOW ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. तीनों मीडिया संस्थानों ने व्हाइट हाउस में अपने पत्रकारों की एंट्री की मांग की है. इन मीडिया संस्थानों का आरोप है कि उनके पत्रकारों की व्हाइट हाउस पहुंच उनके कवरेज से नाराजगी के कारण रोकी गई है.

