
- घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें सितंबर में स्थिर रहीं.
- कमर्शियल सिलेंडर 1 सितंबर को बढ़ा, जून में भी दाम उछले.
- एलपीजी बुकिंग नियम बदले, ग्रामीण को अब 25 दिन अंतराल.
आज 22 सितंबर 2026 को देश में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं. इसकी कीमतें आखिर बार जून में 29 रुपये बढ़ाई गई थीं. उसके बाद बीते 3 महीनों से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आखिर बार बदलाव महीने की शुरुआत यानी 1 सितंबर 2026 को हुआ था. उस दौरान सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये प्रति सिलेंडर की मामूली बढ़ोतरी की थी.
300 रुपये कम हुई कीमत
जून में ईरान-अमेरिका के बीच तनाव चरम में पहुंचने की स्थिति में सरकारी तेल कंपनियों ने दो बार में गैस के दाम बढ़ाए थे. सबसे पहले 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 42-53 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 3,113 रुपये हो गई, जो इसका अब तक का सबसे महंगा रेट है.
यह कीमत आज चल रहे कमर्शियल सिलेंडर की औसत कीमत 2,747.50 से 365.50 रुपये कम है. कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के 6 दिन बाद 7 जून 2026 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की थी. इसके चलते घरेलू LPG 913 रुपये से महंगा होकर 942 रुपये का हो गया था.
शहरवार चेक करें कीमत
| शहर | घरेलू सिलेंडर के रेट | कमर्शियल सिलेंडर के रेट |
| दिल्ली | 942 रुपये | 2,747.50 रुपये |
| मुंबई | 941.50 रुपये | 2,701 रुपये |
| कोलकाता | 968 रुपये | 2,884 रुपये |
| बेंगलुरु | 944.50 रुपये | 2,831 रुपये |
| हैदराबाद | 994 रुपये | 2,996 रुपये |
| चेन्नई | 957.50 रुपये | 2,916.50 रुपये |
| जयपुर | 945.50 रुपये | 2,776 रुपये |
| बीकानेर | 953.50 रुपये | 2,798.50 रुपये |
| रांची | 1,010.50 रुपये | 2,925.50 रुपये |
LPG बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव
एलपीजी सप्लाई की स्थिति सुधरते ही सरकार ने एलपीजी बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत, दो सिलेंडर की डिलीवर के बीच का वक्त बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, जो पहले 45 दिन हुआ करता था. यह नियम ग्रामीण क्षेत्रों के लिए है. शहरी क्षेत्रों में पहले से ही बुकिंग की अवधि 25 दिन है.
सरकार के निर्देश पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) जैसी तेल कंपनियों ने इसे तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है.
ये भी पढ़ें:
आज टंकी फुल करवाने में कितने पैसे होंगे खर्च? जानें पेट्रोल-डीजल का रेट

