लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नेशनल फिल्म अवाॅर्ड्स:आज कलाकारों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति; कार्तिक ने जताई खुशी, रणदीप ने कही यह बात – 72nd National Film Awards To Be Held In Gujrat Today Kartik Aryan And Randeep Hooda Reacts

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कार्तिक आर्यन ने जाहिर की खुशी 

अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैपियन’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस समारोह में शामिल होने एक्टर गुजरात पहुंच चुके हैं। मंगलवार को वह केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी देखने पहुंचे। इस मौके पर कार्तिक आर्यन ने अवॉर्ड पर खुशी जताते हुए कहा, ‘मुझे ‘चंदू चैंपियन’ के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। मैं बेहद खुश हूं। मेरा पूरा परिवार और हमारी पूरी टीम रोमांचित है। ‘चंदू चैंपियन’ के साथ शुरू हुई हमारी यात्रा और जिस तरह से यह फिल्म इतने सारे लोगों विशेषकर पैरालिंपियनों को प्रेरित करती है, उसे देखते हुए मैं जूरी और पूरे भारत के दर्शकों का हमें चुनने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।’ 

रणदीप हुड्डा ने याद किया सफर 

फिल्म ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलेगा। इस पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए एक्टर ने कहा, ‘यह मेरा पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। इन पुरस्कारों का हिस्सा बनकर मैं बहुत आभारी हूं। फिल्म  के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की घोषणा मेरे लिए एक ऐसा क्षण है जिसे मैं अभी भी समझने की कोशिश कर रहा हूं। इस फिल्म ने मुझसे अब तक किए गए किसी भी काम से कहीं अधिक अपेक्षाएं रखीं’

रणदीप ने आगे कहा, ‘इस फिल्म की यात्रा हर मोड़ पर चुनौतियों से भरी थी, लेकिन मुझे खुशी है कि हमने इसे पूरा किया और हर चुनौती का सामना किया। और इसके बावजूद, किसी न किसी तरह हमें आगे बढ़ने की शक्ति मिलती रही। एक अभिनेता, सह-लेखक और पहली बार निर्देशन कर रहे निर्देशक के रूप में, मैंने इस फिल्म को अपना सब कुछ दिया क्योंकि वीर सावरकर की कहानी को ईमानदारी और निष्ठा से बताने की मुझ पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी’

 

जीवी प्रकाश का तीसरा पुरस्कार

फिल्म ‘अमरन’ के लिए म्यूजिक कंपोजर जीवी प्रकाश को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए पुरस्कार मिलना है। इस खास मौके पर जीवी प्रकाश ने खुशी जताते हुए कहा, ‘ मैं पहली बार इस शहर में आया हूं। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं, और यह मेरा तीसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। इसलिए इसे पाकर मैं बहुत खुश हूं।’

यह खबर भी पढ़ें- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: 36 अवाॅर्ड सत्यजीत रे के नाम, शबाना ने भी बनाया रिकॉर्ड; क्यों शुरू हुआ यह सम्मान?

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rajasthan Nikay Chunav 2026:डिप्टी मेयर से उपाध्यक्ष तक की अग्निपरीक्षा, 301 निकायों में मतदान प्रक्रिया शुरू – Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live Deputy Mayor To Vice President Voting Updates In Hindi

तमिलनाडु:सीएम विजय ने ‘कामराज नाश्ता योजना’ का किया विस्तार, कक्षा 6-8 के छात्रों को भी मिलेगा मुफ्त नाश्ता – Tamil Nadu Expands Kamarajar Breakfast Scheme To Classes 6-8 Cm C Joseph Vijay

बिहार:जमुई छेड़छाड़ कांड पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, लिखकर बताया सीएम सम्राट चौधरी ने किससे-क्या बात की? – Bihar: Tejashwi Yadav Targets Cm Samrat Choudhary Over Jamui Molestation Incident.

बड़ा बदलाव:40 साल बाद एसएफआई के गढ़ में एबीवीपी का कब्जा, केरल के त्रिपुनिथुरा कॉलेज की सभी सीटें जीतीं – Major Shift: Abvp Captures Sfi Stronghold After 40 Years, Winning All Seats At Kerala’s Tripunithura College.

यूपी:जनजाति बहुल बघाड़ू में 23 साल में 110% बढ़े मुस्लिम वोटर, पनौरा में 33% की वृद्धि; बदलाव के पीछे ये कारण – Up Muslim Voters Rise In Tribal-dominated Baghadu In 23 Years Reason Details In Hindi

सेहत से हो रहा खिलवाड़:220 दवाओं के सैंपल टेस्ट में फेल, कैसे धड़ल्ले से बनाई जा रहीं नकली दवाएं? – Public Health Being Compromised? 220 Drug Samples Fail Tests; Spurious Medicines Being Manufactured Rampantly

Leave a Comment