लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

PM की मिमिक्री पर राहुल गांधी पर भड़के बॉलीवुड एक्टर, कहा- ‘जिनकी पूरी पार्टी का अस्तित्व…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाल ही में ‘छात्रों की गूंज’ नाम के कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर आए थे. यहां मंच पर उन्होंने कई स्टूडेंट्स से बातचीत की. हालांकि ये कार्यक्रम उस वाकये को लेकर विवाद में तब्दील हो गया जब राहुल गांधी के साथ मंच पर स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए उनके एक बयान का मजाक उड़ाया था. इसे लेकर पुलकित मणि, कांग्रेस और राहुल गांधी पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी भी भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

पुलकित ने राहुल संग मिलकर उड़ाया था पीएम का मजाक

19 सितंबर को राहुल गांधी के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे. हालांकि मंच से उन्होंने एक ऐसी हरकत कर दी कि उन्हें लोग जमकर खरी-खरी सुना रहे हैं. वहीं राहुल द्वारा मंच पर पुलकित का साथ दिए जाने पर राहुल गांधी भी निशाने पर आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: R. N. Kao कौन थे? भारत के पहले स्पाई पर फिल्म ला रहे करन जौहर, ‘धुरंधर’ को चटाएंगे धूल?

बता दें कि पीएम मोदी ने अपनी एक जनसभा में एक बुजुर्ग महिला के खड़े रहने पर उन्हें कुर्सी देने के लिए कहा था. पीएम मोदी के इस सराहनीय काम को पुलकित ने उनकी मिमिक्री करते हुए उनका जमकर मजाक उड़ाया. इस दौरान राहुल गांधी भी उनके साथ खूब हंस रहे थे और दोनों मंच पर पीएम का मजाक उड़ाते हुए एक दूसरे को बार-बार गले लगा रहे थे.

रणवीर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निकाली भड़ास

रणवीर शौरी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर इस मामले को लेकर जोरदार निशाना साधा है. बॉलीवुड अभिनेता ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, ‘वे ‘मां को कुर्सी दो’ का मज़ाक उड़ा रहे हैं, जबकि उनकी पूरी पार्टी का मकसद ही ‘बेटे को कुर्सी’ दिलाना है.’ 

रणवीर शौरी के बारे में

54 वर्षीय रणवीर शौरी ने अपना करियर बतौर वीजे शुरू किया था. बॉलीवुड में उनका आगाज साल 2002 में फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ से हुआ था. वो ‘सिंह इज किंग’, ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर 3’, ‘खोसला का घोसला’, ‘चांदनी चौक टू चाइना’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ और ‘हैप्पी एंडिंग’ सहित कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की टीम से मिले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, फिल्म के कांसेप्ट ने जीता दिल





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment