लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप के दावों में कितना दम?:ईरान की मिसाइल लॉन्चर और ड्रोन हमलों की क्षमता बरकरार, खुफिया रिपोर्ट में खुलासा – Us Intelligence Assessments Finds Iran Retains Significant Strike Capacity Missile Launchers Drones Arsenal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका-इस्राइल की ओर से ईरान के खिलाफ छेड़ी गई जंग को एक महीने से ज्यादा हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों से इतर संयुक्त हमलों में तेहरान के हथियारों के जखीरे पर बहुत ज्यादा असर पड़ता नहीं दिख रहा है। 

एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान पर अमेरिका और इस्राइल द्वारा बड़े पैमाने पर हमले किए जाने के बावजूद तेहरान के लगभग आधे मिसाइल लॉन्चर अभी भी बरकरार हैं और हजारों हमलावर ड्रोन उसके शस्त्रागार में मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: West Asia Crisis: UN में ड्रैगन का कड़ा विरोध, अमेरिका से कहा- हमले की धमकी के बदले शांति-कूटनीति की राह चुनें

तबाही मचाने को तैयार है ईरान : रिपोर्ट

सीएनएन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि खुफिया जानकारी से परिचित एक सूत्र ने बताया, “वे अभी भी पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।” रिपोर्ट के अनुसार, इन आकलनों से यह भी पता चलता है कि ईरान ने बड़ी संख्या में मिसाइलों को सुरक्षित रखा है, जिसमें उसकी क्रूज मिसाइलों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी शामिल है। यह मिसाइलें होर्मुज जलडमरूमध्य को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

हालांकि ईरान के नौसैनिक जहाज काफी हद तक नष्ट हो गए हैं, लेकिन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े अलग नौसैनिक बलों ने अपनी लगभग आधी क्षमता बरकरार रखी है। सीएनएन की रिपोर्ट में बताए गए सूत्रों के अनुसार, उनके पास हजारों नहीं, तो सैकड़ों छोटी नौकाएं और मानव रहित पोत अभी भी हैं।

सुरंगों में छिपाया हथियारों का जखीरा

खुफिया जानकारी से पता चलता है कि ईरान द्वारा भूमिगत सुविधाओं का उपयोग उसके मिसाइल लॉन्चरों को संरक्षित करने में मददगार रहा है। देश ने लंबे समय से अपने लॉन्चरों को सुरंगों और गुफाओं के विशाल नेटवर्क में छुपा रखा है, जिससे उन्हें निशाना बनाना विशेष रूप से कठिन हो गया है।

ये भी पढ़ें: West Asia: आईआरजीसी का दावा- होर्मुज में गिराया फाइटर जेट; ईरान के दावे पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड का जवाब क्या?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को अमेरिकी सैन्य अभियानों को पूरा करने के लिए दो से तीन सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित की थी। हालांकि, खुफिया आकलनों की समीक्षा करने वाले एक सूत्र ने इस समय-सीमा को अवास्तविक बताया है। इस्राइल, खाड़ी में अमेरिका के सहयोगी और अमेरिकी सैनिक, ईरान से नियमित मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहे हैं।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेपाल में बाढ़, व्यापार में सूखा:बरेली से हर माह होने वाला 10 करोड़ रुपये का निर्यात ठप, सीमा पर फंसे ट्रक – Nepal Flood Impact: Bareilly 10 Crore Monthly Exports To Nepal Halted, Trucks Stuck At Border

बिहार:दूसरे के टीईटी रोल नंबर पर बन गए शिक्षक! 11 साल पुराने प्रमाण-पत्र ने खोला फर्जीवाड़ा, दो पर एफआईआर – Bihar Appointed Teachers Using Others Tet Roll Numbers 11 Year Old Certificate Exposes Fraud Fir Against Two

दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी:संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के साथ खड़ा हुआ भारत; अमेरिका ने जताया विरोध – Unga Resolution On World Map: India Votes In Favour Of More Accurate Global Representation

लद्दाख की मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी?:एलएबी की सरकार के साथ बैठक, बातचीत से पहले आंदोलन की दी चेतावनी – Gearing Up For A Showdown Over Ladakh’s Demands Lab To Meet The Government; Warns Of Agitation Ahead Of Talks.

सीट का समीकरण:दल से ज्यादा निर्दलीयों का रहा शिकोहाबाद में दबदबा, बीते तीन चुनाव से लड़ाई सपा-भाजपा के बीच – Uttar Pradesh Election 2027 Firozabad Shikohabad Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

मुरैना:कृष्ण जन्मोत्सव के दर्शन कर लौट रही 3 महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार – Morena: 3 Women Returning From Krishna Janmashtami Crushed By Speeding Truck, Die On Spot; Driver Held

Leave a Comment