लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एशियन गेम्स:टेबल टेनिस में भारत के सामने पस्त हुआ पाकिस्तान, महिलाओं के बाद पुरुष टीम ने भी जीता मुकाबला – India Women And Men Table Tennis Teams Advanced To The Quarterfinals Of The Asian Games Sweeps Aside Pakistan

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय महिला और पुरुष टेबल टेनिस टीमों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों ही टीमों ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया। पहले भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और फिर पुरुष टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर अंतिम आठ में प्रवेश किया। 




India women and men table tennis teams advanced to the quarterfinals of the Asian Games sweeps aside Pakistan

श्रीजा अकुला
– फोटो : ANI


सुतीर्था-सिंड्रेला और श्रीजा की तिकड़ी का कमाल

सुतीर्था मुखर्जी, सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला की तिकड़ी ने अपने-अपने मुकाबले सीधे गेम में जीतकर भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। सुतीर्था ने पूरे मैच में पाकिस्तान की खिलाड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया और भारत के लिए शानदार शुरुआत की। दूसरे मुकाबले में सिंड्रेला दास ने पाकिस्तान की कुलसूम खान का सामना किया। भारतीय युवा खिलाड़ी ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और कुलसूम पर दबाव बनाए रखा। सिंड्रेला ने पहला गेम 11-6 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में उन्होंने 11-7 से बाजी मारी। तीसरे गेम में भी सिंड्रेला ने अपना दबदबा कायम रखा और 11-5 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का तीसरा मैच श्रीजा अकुला और फातिमा खान के बीच हुआ। श्रीजा ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और पाकिस्तान की खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं दिए। श्रीजा ने पहला गेम 11-4 से जीता। इसके बाद दूसरे गेम में भी उन्होंने 11-4 से बाजी मारी। तीसरे गेम में श्रीजा ने 11-5 से जीत दर्ज कर भारत को 3-0 से शानदार जीत दिला दी। श्रीजा की जीत के साथ ही भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।


India women and men table tennis teams advanced to the quarterfinals of the Asian Games sweeps aside Pakistan

पुरुष टेबल टेनिस टीम
– फोटो : SAI Media


पुरुष टीम ने भी एकतरफा अंदाज में जीता मैच

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया। पहले मैच में हरमीत देसाई ने मोहम्मद खान को 11-4, 11-3, 11-5 से हराया। इसके बाद जी सातियान ने अब्बास खान को 11-1, 11-8, 11-9 से हराया। फिर पायस जैन ने मोहम्मद खान को हराकर पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में धूल चटाई। इस तरह पाकिस्तान की टीम पूरे मैच के दौरान कहीं भी मुकाबले में नहीं दिखी।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आईसीएसआई:अक्तूबर सत्र की कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, कैसे करें डाउनलोड? – Icsi Cseet Admit Card 2026 Released: Download October Exam Hall Ticket At Icsi.edu

बिना पीयूसीसी नहीं मिलेगा ईंधन:गाजियाबाद में 1 अक्तूबर से नियम सख्त, पंप के कर्मचारी खुद ऐसे कर सकेंगे जांच – Fuel Will Not Be Available In Ghaziabad Without A Pucc

पीएम सूर्यघर पोर्टल लॉन्च:दिल्ली में 400 यूनिट तक वालों को मुफ्त सोलर पैनल, पहले आओ-पहले पाओ; ऐसे मिलेगा लाभ – Pm Surya Ghar Yojana Launched In Delhi Free Solar Panels For Electricity Consumption Up To 400 Units

क्या 2000 रुपये से ज्यादा का Upi पेमेंट बंद कर रहे पेट्रोल पंप?:जानें वायरल दावे पर इंडियन ऑयल ने क्या कहा? – Fact Check: Will Petrol Pumps Stop Upi Payments Above Rs 2000? Indianoil Clarifies Viral Claim

करीना कपूर:करिश्मा-सोहा ने साझा की तस्वीरें, प्रियंका बोलीं- आप जैसा कोई नहीं; बेबो ने कुछ ऐसे मनाया जन्मदिन – Priyanka Chopra To Karishma Kapoor And Amrita Arora Birthday Wish To Kareena Kapoor

ट्रंप से भिड़े सीएनएन समेत तीन मीडिया संस्थान:व्हाइट हाउस में एंट्री बैन के खिलाफ पहुंचे कोर्ट, क्या विवाद? – Cnn, Ms Now And Politico File Lawsuit Against Us President Trump Administration Over White House Access Ban

Leave a Comment