लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास, सेलेब्स ने कहा- ‘रियल हीरो’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में ट्रोलर्स और पैपराजी को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद एक्ट्रेस के वजन बढ़ने पर उन्हें ट्रोल और बॉडी शेम करने वालों को करारा जवाब दिया. इतना ही नहीं, सलमान ने उन पैपराजी पर भी नाराजगी जाहिर की, जो एक्ट्रेसेस की बैक शॉट्स तस्वीरें लेने पर फोकस करते हैं.

सलमान खान का ये अंदाज देखने के बाद कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. सोशल मीडिया पर कुछ सेलेब्स ने सलमान की खुलकर तारीफ की और उनके स्टैंड को सपोर्ट किया. मोनालिसा, कुनिका सदानंद और काश्मीराह शाह समेत सेलेब्स ने उनके इस बयान को लेकर अपना रिएक्शन किया.

मोनालिसा का छलका दर्द
मोनालिसा एक्ट्रेस ने सलमान खान  की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सलमान खान सर, जैसे हैं वैसे ही रहने के लिए आपका शुक्रिया. मुझे आप पर बहुत गर्व है. हकीकत ये है कि ट्रोलर्स लगातार उम्र और बॉडी शेमिंग करते हैं. मैं अपनी उम्र को खुशी से स्वीकार कर रही हूं और मुझे इसे लेकर बिल्कुल बुरा नहीं लगता. उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है.’

ये भी पढ़ेंः ‘कोई मर्द नहीं…’, बॉडी शेमिंग पर रानी चटर्जी का छलका दर्द, की सलमान खान की तारीफ

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘हमने प्रेग्नेंट होने के लिए कई तरह के इलाज और कोशिशें कीं. इस दौरान हार्मोनल बदलाव, एंग्जायटी, वजन बढ़ना और बार-बार असफलता का सामना करना पड़ा. इसके बाद मुझे ट्रोल किया गया और कहा गया, ‘अब तो मां बन जाओ, उम्र हो गई है.”

कश्मीरा शाह ने सलमान खान को बताया ‘रियल हीरो’
कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की शर्टलेस फोटो शेयर की और उनकी तारीफ करते हुए लिखा, ‘आपके लिए दिल से सम्मान है. आप सच में ओजी हैं और असली हीरो हैं.’

कुनिका सदानंद ने की तारीफ
कनिका सदानंद ने सलमान खान की तारीफ करते हुए लिखा, ‘बहुत बढ़िया खान साहब, आप सच में ओजी हैं.’

ये भी पढ़ेंः ‘हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते?’ मैथिली ठाकुर के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment