लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूजीसी के विरोध में बवाल:आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाई लाठी – Tractor March To Demanding A Rollback Of Ugc Decision  in Agra Police Force Deployed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आगरा में यूजीसी के विरोध में यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने रविवार को ट्रैक्टर मार्च का एलान किया था। ट्रैक्टर लेकर जैसे ही प्रदर्शनकारी बढ़े पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दाैरान भीड़ की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी।

प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। यहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कतार लग गई। लंबा जाम लग गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ नाई की सराय पर पहुंच गई। यहां भीड़ ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठी चलाते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहे पर यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने शनिवार देर रात धरना शुरू किया था। मोर्चे के सदस्यों के पहुंचने के साथ ही मौके पर ट्रैक्टरों का जुटना भी शुरू हो गया। मोर्चा की ओर से पहले 20 सितंबर को ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया गया था, लेकिन कार्यकर्ता शनिवार रात से ही धरने पर बैठ गए थे।

मोर्चे के पदाधिकारियों का कहना था कि वह मुड़ी चौराहे से ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। मार्च आगरा कलेक्ट्रेट पहुंचेगा, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यूजीसी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और संपूर्ण समस्या समाधान संगठन के अध्यक्ष अवनीश कुमार वैस ने ट्रैक्टर मार्च में हजारों ट्रैक्टरों के साथ करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया था। धरने और प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पहले से ही सतर्क था। पुलिस की ओर से करीब 80 लोगों को नोटिस तामील कराए गए। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देसी कंपनी का सस्ता 5जी फोन: 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, 6000 एमएएच बैटरी और 50 एमपी कैमरा से लैस, कितनी है कीमत? – Lava Bold N4 Pro 5g Launched India Price 120hz Display 6000mah Battery

बाढ़ पर सियासत:तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, पीएम मोदी के बॉस की हैसियत को लेकर भी कह दी बड़ी बात – Politics Over Floods In Bihar: Leader Of Opposition Tejashwi Yadav Targets The Nda Government.

यूपी:योगी बोले- प्रदेश में हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे – Up: Cm Yogi Adityanath Said- Every Week There Will Be A Big Recruitment Event In The State

हरियाणवी सिंगर फिर धमकी:’तेरा नंबर आ चुका है, ट्रेलर दिखाना पड़ेगा…’, 10 सितंबर की रात एक घंटे तक आए संदेश – Haryanvi Singer Receives Threat Again Messages Received For About An Hour On The Night Of September 10

यूपी:भाजपा में बढ़ रहे टिकट के दावेदार, पहले नंबर पर क्षत्रिय और जाट; बीजेपी में किस बिरादरी के कितने दावेदार – Growing Number Of Ticket Aspirants In The Bjp Uttar Pradesh Assembly Elections

हिमाचल मानसून 2026:329 लोगों की गई जान; 3,217 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, अब मौसम से राहत के संकेत, जानें – Himachal Monsoon Damage 329 Deaths 3217 Crore Loss Weather Dry September 2026

Leave a Comment